सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से लगातार ड्रग्स का मामला गर्माता जा रहा है। अभिनेत्री श्रद्धा कपूर के भाई सिद्धांत कपूर पर ड्रग्स लेने के आरोप में उन्हें पुलिस हिरासत में ले लिया गया है। बता दें कि इससे पहले जब साल 2020 में अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत हुई थी, उसके बाद हिंदी सिनेमा और टीवी जगत के कई सेलेब्स का नाम ड्रग्स केस से जुड़ा था। इस दौरान आरोपी सिद्धांत कपूर की बहन श्रद्धा कपूर का भी नाम भी घसीटा गया था। इस दौरान दीपिका पादुकोण, सारा अली खान और श्रद्धा कपूर को एनसीबी का समन भेजकर उनसे लगातार पूछताछ भी की गई थी।
Shraddha Kapoor Brother: बेंगलुरु पुलिस ने श्रद्धा कपूर के भाई को हिरासत में लिया, ड्रग्स लेने का है आरोप
2 of 4
श्रद्धा कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
रिपोर्ट के अनुसार तीनों अभिनेत्रियों ने ड्रग्स लेने की बात से इनकार किया था। हालांकि एनसीबी को एक ग्रुप चैट मिला था, जिसमें ड्रग्स को लेकर बातचीत की गई थी। इस ग्रुप में श्रद्धा, N-नाम की एक्ट्रेस और जया साहा की बातचीत शामिल थी। हालांकि, ज्यादातर बातचीत N नाम की एक्ट्रेस और जया साहा के बीच ही है। लेकिन, बाद में श्रद्धा भी शामिल हुई थीं।
Shakti Kapoor: 'ये संभव नहीं हो सकता', ड्रग केस में बेटे का नाम सामने आने पर बोले शक्ति कपूर
3 of 4
रिया चक्रवर्ती- शौविक चक्रवर्ती
- फोटो : सोशल मीडिया
सुशांत की मौत के बाद जांच में एनसीबी ने सबसे पहले रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शौविक चक्रवर्ती को गिरफ्तार किया गया था। इस दौरान रिया ने करीब एक महीना मुंबई की भायखला जेल में बिताया था। वहीं, शौविक को गिरफ्तारी के तीन महीने बाद जमानत मिल गई थी। ड्रग्स मामले में मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया को भी सलाखों के पीछे जाना पड़ा था। दोनों के घर से छापेमारी में गांजा बरामद हुआ था। दोनों ने इस बात को कबूला था कि वह गांजा का सेवन करते थे।
4 of 4
आर्यन खान, रकुल प्रीत सिंह, भारती-हर्ष, अर्जुन रामपाल
- फोटो : सोशल मीडिया
ड्रग्स मामले में एजाज खान, गौरव दीक्षित और अर्जुन रामपाल, शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान, रकुल प्रीत सिंह, अरमान कोहली और सारा अली खान का नाम भी सामने आया था। इन सभी के घर पर एनसीबी की छापेमारी हुई थी। वहीं आर्यन खान के मामले में क्रूज पर रेव पार्टी के दौरान एनसीबी ने छापेमारी की थी और आर्यन को गिरफ्तार कर लिया था।