बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। आए दिन श्रद्धा अपनी खूबसूरत तस्वीरें और वीडियो साझा करती हैं जो फैंस को काफी पसंद आती हैं। हाल ही में श्रद्धा कपूर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में श्रद्धा मालदीव में अंडरवाटर स्विमिंग करती नजर आ रही हैं। फैंस को श्रद्धा का ये वीडियो काफी पसंद आ रहा है।
Shraddha Kapoor Underwater Video Viral: आलिया भट्ट को टक्कर देने अब समंदर में उतरीं श्रद्धा कपूर, वीडियो वायरल
बीते कुछ दिनों में कई अभिनेत्रियों के अंडरवाटर तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं। कुछ समय पहले ही अभिनेत्री आलिया भट्ट भी पानी के अंदर पोज देते नजर आई थीं। वहीं हिना खान को भी पानी के अंदर अटखेलियां करते देखा गया था। अब इस लिस्ट में श्रद्धा कपूर का नाम भी जुड़ गया है। इस वीडियो में श्रद्धा पानी के अंदर का जीवन दिखा रही हैं।
श्रद्धा ने जो वीडियो साझा किया है उसमें दिख रहा है कि श्रद्धा पहले समुंदर की ओर जाती हैं और फिर वो पानी के अंदर चली जाती हैं। इसके बाद वो स्विमिंग करती भी नजर आती हैं। श्रद्धा के अंडरवाटर वीडियो में कई रंग बिरंगी मछलियां भी नजर आती हैं। फैंस को श्रद्धा का ये वीडियो काफी दिलचस्प और सुकून भरा लग रहा है।
स्त्री गर्ल श्रद्धा ने इस वीडियो को साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, 'पानी के अंदर का जीवन'। उन्होंने ये भी बताया कि ये वीडियो मालदीव का है। करीब आधे घंटे के अंदर ही श्रद्धा के इस वीडियो पर 2 लाख से अधिक व्यूज आ चुके हैं। इससे पहले भी श्रद्धा ने मालदीव की कुछ तस्वीरें साझा की थीं जो दर्शकों को काफी पसंद आई थी।
बता दें कि पिछले काफी समय से श्रद्धा की शादी की खबरें भी चर्चा में बनी हुई है। ऐसी खबरें आ रही हैं श्रद्धा ब्वॉयफ्रेंड रोहन श्रेष्ठ से शादी करने वाली हैं। हालांकि अभी अभिनेत्री की तरफ से इस बात को लेकर कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। वहीं वर्कफ्रंट की बात करें तो श्रद्धा रणबीर कपूर के साथ एक प्रोजेक्ट में साथ काम करने वाली हैं। इस फिल्म का नाम अभी तय नहीं हुआ है।