एक्टर
नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने अपनी एक्टिंग से न केवल
बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाई है बल्कि अब उनकी एक्टिंग की तारीफ राजनेता भी करने लगे हैं। इन दिनों नवाजुद्दीन शिवसेना प्रमुख बाल ठाकरे की बायोपिक 'ठाकरे' में व्यस्त हैं।
इस फिल्म में बाल ठाकरे के कैरेक्टर को लेकर शिवसेना नेता संजय राउत ने नवाजुद्दीन सिद्दीकी की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि बाल ठाकरे के किरदार में नवाजुद्दीन के अलावा न तो कोई और एक्टर फिट बैठता और न ही कोई दूसरा एक्टर उनके किरदार के साथ न्याय कर पाता।
हाल ही में संजय राउत बॉलीवुड सिंगर सोनू निगम और एक्ट्रेस महिमा चौधरी के साथ इंडिया आर्ट फेस्टिवल पहुंचे। वहां जब मीडिया रिपोर्टर ने उनसे पूछा की क्या ठाकरे के रोल के लिए नवाजुद्दीन के अलावा कोई और एक्टर हो सकता था..?? इस बात का जवाब देते हुए संजय ने कहा नहीं, ठाकरे के रोल के लिए नवाजुद्दीन सबसे बेहतर एक्टर हैं।
आपको बता दें कि अभी तक फिल्म 'ठाकरे' का केवल टीजर ही रिलीज हुआ है। जो लोगों को काफी पसंद आ रहा है। इस फिल्म का निर्देशन अभिजीत पानसे ने किया है। वहीं फिल्म ठाकरे के प्रोड्यूस संजय राउत हैं।