बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति कारोबारी राज कुंद्रा आज अपना 47वां जन्मदिन मना रहे हैं। पोर्नोग्राफी मामले में नाम आने के बाद से ही राज कुंद्रा को कानूनी प्रक्रिया के साथ ही काफी आलोचना भी झेलनी पड़ी थी। इसी वजह से राज कुंद्रा ने लंबे समय तक सोशल मीडिया से दूरी बना ली थी, हालांकि इसी साल वह दोबारा से एक्टिव हो गए। आज अपने जन्मदिन के मौके पर एक पोस्ट साझा की है और साथ ही हेटर्स पर तंज भी कसा है।
2 of 4
राज कुंद्रा-शिल्पा शेट्टी
- फोटो : सोशल मीडिया
गिरफ्तारी के बाद से ही राज कुंद्रा जब भी बाहर निकलते हैं तो उन्हें ज्यादातर हर जगह पूरा चेहरा ढकने वाले मास्क में ही देखा जाता है। जिसके लिए उन्हें काफी ट्रोल भी किया जाता है। आज राज कुंद्रा ने अपने ट्विटर पर एक तस्वीर शेयर की है और उसमें भी वह फेस कवर मास्क से अपना पूरा चेहरा ढके हुए हैं। तस्वीर में उन्हें डेनिम पैंट के साथ ब्लैक हुडी में पोज करते देखा जा सकता है।
3 of 4
राज कुंद्रा
- फोटो : सोशल मीडिया
तस्वीर शेयर करते हुए राज कुंद्रा ने ट्रोल करने वालों पर कटाक्ष करते हुए लिखा- मुझे नए हेटर्स की जरूरत है, क्योंकि पुराने अब मुझे पसंद करने लगे हैं। हालांकि इस बार भी यूजर्स उन्हें ट्रोल करते नजर आ रहे हैं। एक ने लिखा- ऐसे काम ही क्यों करना जो शक्ल छुपाना पड़े। वहीं दूसरे ने लिखा- वो तुम्हें बर्दाश्त करते हैं। बाकी यूजर्स भी इसी तरह से अपनी प्रतिक्रिया देते नजर आ रहे हैं।

4 of 4
शिल्पा शेट्टी, राजकुंद्रा अपने बच्चों के साथ
- फोटो : insta
फिलहाल सोशल मीडिया पर वापसी के बाद भी राज कुंद्रा काफी कम एक्टिव रहते हैं, हालांकि शिल्पा शेट्टी के अकाउंट से शेयर की गई, तस्वीरों और वीडियोज में कई बार वह नजर आते रहते हैं। हाल ही में शिल्पा शेट्टी ने अपने इंस्टा से पूरे परिवार की तस्वीर शेयर की थी। आज एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम से एक इमेज कोलाज वीडियो शेयर कर पति राज कुंद्रा को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं और एक दिल छू लेने वाला नोट भी साझा किया है।