बॉलीवुड और साउथ सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री किशोरी बलाल का बेंगलुरु के अस्पताल में मंगलवार को निधन हो गया। वो 82 साल की थीं और लंबे समय से बीमार चल रही थीं। जैसी ही उनके निधन की खबर फैली सिनेमा जगत की कई बड़ी हस्तियों ने दुख जाहिर किया। किशोरी बलाल ने लगभर 72 फिल्मों में काम किया। फिल्म 'स्वदेश' में उन्होंने शाहरुख खान की मां 'कावेरी अम्मा' का किरदार निभाया था। इस किरदार के लिए उनकी बहुत तारीफ हुई थी।