बड़े पर्दे पर पठान की भारी सफलता और ब्लॉकबस्टर प्रदर्शन के बाद शाहरुख खान अब एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर राज करने के लिए तैयार हैं। उनकी आने वाली फिल्म जवान को लेकर हर तरफ चर्चा चल रही है। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था, जिसे दर्शकों का जबर्दस्त रिस्पॉन्स मिला है। एडवांस बुकिंग में भी यह फिल्म हर दिन नए रिकॉर्ड कायम कर रही है, जिससे माना जा रहा है कि यह फिल्म बंपर ओपिनिंग लेने वाली है।
#AskSRK: बेटे अबराम को भाया जवान का गाना 'चलेया', आस्क एसआरके सेशन में किंग खान ने किया दिलचस्प खुलासा
2 of 5
जवान
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म की रिलीज डेट काफी करीब आ चुकी है। ऐसे में फिल्म के लीड एक्टर शाहरुख खास अंदाज में जवान को प्रमोट कर रहे हैं। इसी कड़ी में रविवार को फैंस के साथ उन्होंने आस्क एसआरके सेशन रखा। इस दौरान उन्होंने सोशल मीडिया यूजर्स के कई सवालों के बेबाकी से जवाब दिए। इस बातचीत में शाहरुख ने यह भी खुलासा कर दिया कि उन्होंने राजकुमार हिरानी को फिल्म के कुछ सीन भी दिखाए हैं।
3 of 5
जवान
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, चैट सेशन के दौरान जब एक प्रशंसक ने शाहरुख से पूछा कि राजकुमार हिरानी का फिल्म के ट्रेलर पर कैसा रिएक्शन था। इसका जवाब देते हुए किंग खान ने कहा, राजू सर को यह बहुत पसंद आया। वह पहले व्यक्ति थे जिन्होंने मुझे संदेश भेजा और मैंने उन्हें फिल्म के कुछ हिस्से भी दिखाए। उन्हें ये सीन काफी पसंद आए। वह बहुत सपोर्टिव रहे हैं।''
4 of 5
जवान
- फोटो : सोशल मीडिया
जवान की बात करें तो शाहरुख के अलावा फिल्म में नयनतारा, रिद्धि डोगरा, विजय सेतुपति, प्रियामणि, सुनील ग्रोवर और दीपिका पादुकोण भी नजर आने वाली हैं। इस पैन इंडिया फिल्म के निर्देशक एटली हैं। सात सितंबर को यह फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है।
5 of 5
शाहरुख खान- राजकुमार हिरानी
- फोटो : सोशल मीडिया
इस फिल्म के बाद शाहरुख जल्द ही डंकी में दिखने वाले हैं। फिल्म का निर्देशन राजकुमार हिरानी ने किया है। यह पहला मौका है जब दोनों दिग्गज एक साथ किसी पर प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म को इसी साल दिसंबर के महीने में रिलीज करने की तैयारी चल रही है।
Jaane Jaan: करीना कपूर के बाद 'जाने जान' से जयदीप अहलावत का फर्स्ट लुक जारी, रहस्यमयी किरदार में नजर आए एक्टर