शाहरुख खान दिल्ली में हुए के ऑटो एक्सपो इवेंट में नजर आए। साथ ही एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा को भी इस इवेंट में देखा गया। लेकिन इस दौरान शाहरुख खान ने करीना कपूर खान के इस स्टाइल के साथ खुद को कैमरे के सामने पेश किया। आइए जानते हैं आखिर क्या है खबर...
दरअसल, शाहरुख दिल्ली में ऑटो एक्सपो इवेंट में इस बात से सुर्खियों में आ रहे हैं कि उन्होंने इस दौरान फोटो में ऐसे एक्सप्रेशन (मुंह खींचना) दिए जो एक्ट्रेस करीना कपूर खान से मिल रहे हैं। फोटो में देखने के बाद ही आप इसे समझ पाएंगे।
बता दें कि इससे पहले शाहरुख के करीबी दोस्त करण जौहर भी इस एक्सप्रेशन के साथ फोटो दे चुके हैं। इस इवेंट में शाहरुख काले रंग के थ्री पीस सूट में नजर आए और साथ ही उन्होंने हलकी-हल्की दाढ़ी भी रखी हुई है। इवेंट के दौरान काफी हंसी-मजाक भी देखने को मिला।
वहीं, इस ऑटो एक्सपो में एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा भी पहुंची। सोनाक्षी ने लाल रंग की चमकती हुई एक ड्रेस पहनी हुई थी और साथ ही हाई हील की सैंडल और फिशेनट जुराब डाले हुए थे। लेकिन सोनाक्षी के इस लुक पर ज्यादा लोगों का ध्यान नहीं गया। अगर यह कहा जाए कि सोनाक्षी इस इवेंट में दर्शकों को आकर्षित नहीं कर पाईं तो गलत नहीं होगा।
बता दें कि इस दौरान शाहरुख ने स्वच्छ भारत अभियान में सीएसआर के तहत स्वच्छन अभियान को लांच किया। इस दौरान शाहरुख करीब तीन घंटे तक लांज और स्टॉल पर रहे और उन्होंने कंपनी की ओर से पेश की गाडिय़ों को देखा और उनकी काफी देर तक उनकी खासियतों के बारे में जानकारी लेते रहे।