बॉलीवुड के किंग खान को बर्थडे पर जहां चारों ओर से बधाइयां मिल रही हैं, वहीं उनके खास दोस्त करण जौहर ने सरप्राइज गिफ्ट देकर उन्हें चौंका दिया। गिफ्ट का सीधा कनेक्शन शाहरुख की अपकमिंग फिल्म 'जीरो' से जुड़ा था। दरअसल, करण जौहर ने शाहरुख के जन्मदिन पर बहुत ही खास तरह का केक बनवाया है। केक में भी 'जीरो' के किरदार की छवि उभरती है।
2 of 5
shahrukh khan cars
- फोटो : file photo
दरअसल शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म 'जीरो' में उनका किरदार 'बउआ सिंह' का है। करण ने ठीक उसी आकार का शाहरुख का बर्थ डे केक बनवाया है। इसके साथ ही इस केक आकार में खड़ा बउआ सिंह सफेद टी-शर्ट और सफेद और नीले रंग की पैंट पहने हुआ है। साथ ही इसके पैरों की चप्पल ने इस केक की खूबसूरती दोगुनी बढ़ा दी है।
इस फिल्म में शाहरुख का किरदार बाकी सभी फिल्मों से अलग है इस फिल्म में शाहरुख के साथ अनुष्का नजर आएंगी। इस फिल्म में अनुष्का वैज्ञानिक के किरदार में नजर आएंगी तो वहीं कैटरीना कैफ इस फिल्म में एक शराबी लड़की के किरदार में नजर आएंगी।
4 of 5
Shahrukh Khan
- फोटो : amar ujala
इस फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं आनंद एल राय, आनंद ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शाहरुख को जन्मदिन की बधाई स्पेशल तरीके से दिया है। बता दें यह फिल्म पर्दे पर 21 दिसंबर 2018 को आएंगी। फिलहाल इस फिल्म का टीजर और पोस्टर रिलीज हो चुका है। शाहरुख इस खास दिन को अपने परिवार और करीबी दोस्तों के साथ मनाएंगे।
5 of 5
shahrukh khan
- फोटो : file photo
शाहरुख खान अपना 53 वां जन्मदिन मना रहे हैं, जिसे खास बनाने के लिए उनके फैंस आधी रात से उनके घर मन्नत के आगे खड़े होकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देनी शुरू कर दिए है। यही नहीं शाहरुख खान के करीबी दोस्त करण जौहर ने उनके जन्मदिन पर बहुत ही खास तरह का केक बनवाया है। इसे देख शाहरुख भी सरप्राइज हो गए।