शाहिद कपूर इन दिनों सातवें आसमान पर हैं। उनकी पिछली फिल्म 'कबीर सिंह' ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है। शाहिद ने अभी अपनी अगली फिल्म का ऐलान नहीं किया है। फिलहाल शाहिद परिवार के साथ समय बिता रहे हैं। हाल ही में उन्होंने बेटे जैन के साथ सोशल मीडिया पर अपनी पुरानी तस्वीर भी शेयर की है ।
शाहिद कपूर ने बेटे के साथ शेयर की अपनी बचपन की फोटो, यूजर्स बोले- 'तैमूर भी ऐसा ही दिखता है'
A post shared by Shahid Kapoor (@shahidkapoor) on
एक ने लिखा, 'तैमूर भी कुछ ऐसा ही दिखता है' । वहीं दूसरे ने कमेंट किया, 'मुझे लगा कि ये तैमूर है।' शाहिद की इस फोटो पर उनके भाई ईशान खट्टर ने दिल वाला इमोजी बनाया । वहीं सिद्धार्थ मल्होत्रा ने लिखा, 'मैं एक भी अंतर नहीं निकाल पाया। ये बिल्कुल जेरॉक्स कॉपी है ।'