प्रियंका चोपड़ा ने कल यानी 18 अगस्त को अपने 11 साल छोटे ब्वॉयफ्रेंड के साथ सगाई कर ली। साथ ही रोके की रस्म भी हुई । ये सारा प्रोग्राम प्रियंका के घर पर रखा गया था । शाम को प्रियंका ने बॉलीवुड के लिए एक शानदार पार्टी रखी थी।
सगाई के बाद प्रियंका चोपड़ा के Ex ब्वॉयफ्रेंड का आया Shocking रिएक्शन, शादी करने पर दे डाली ये सलाह
A post shared by Priyanka Chopra (@priyankalogy) on
जब एक इवेंट में शाहिद कपूर से प्रियंका की सगाई के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'मैं उसके लिए बहुत खुश हूं । उन्हें बहुत-बहुत बधाई । शादी एक बहुत अच्छी चीज है और ये मैं अपने अनुभव से कह रहा हूं ।' शाहिद के इस बयान पर अभी तक प्रियंका की कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है ।
A post shared by Priyanka Chopra (@priyankalogy) on
शाहिद ने प्रियंका के अलावा कई एक्ट्रेस को डेट किया है लेकिन उन्होंने एक आम लड़की से शादी करना बेहतर समझा । इस पर शाहिद ने कहा था, 'मेरी कई एक्ट्रेस गर्लफ्रेंड रहीं । लेकिन मैंने हमेशा खुद से ये सवाल पूछा कि मेरे लिए सही जीवनसाथी कौन होगा।'
'एक साल बाद मैंने एक नॉर्मल लड़की से शादी की । मुझे अच्छा लगता है कि जब मैं घर लौटता हूं तो एक नॉर्मल इंसान मेरा इंतजार कर रही होती है और वो मुझसे नॉर्मल बातें करती है । कभी-कभी ये भी कहती है कि मुझे नहीं जानना कि तुम्हारी इंडस्ट्री में क्या चल रहा है ।'