{"_id":"607bd68c8ebc3e8cbc56171a","slug":"shahid-kapoor-daughter-misha-kapoor-captured-mother-mira-rajput-photo-gone-viral-on-instagram","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शाहिद कपूर की नन्ही बेटी ने मां पर आजमाया फोटोग्राफी स्किल, तस्वीर शेयर कर मीरा बोलीं- मैं गौरवांवित हूं","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
शाहिद कपूर की नन्ही बेटी ने मां पर आजमाया फोटोग्राफी स्किल, तस्वीर शेयर कर मीरा बोलीं- मैं गौरवांवित हूं
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अमरीन हुसैन
Updated Sun, 18 Apr 2021 12:29 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
मीरा राजपूत
- फोटो : Insatagram- @mira.kapoor
Link Copied
बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत वैसे तो हाउस वाइफ हैं, लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग किसी सेलेब्रिटी से कम नहीं है। मीरा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर अपनी कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। इसके अलावा मीरा अपने फैंस के साथ बातचीत भी लगातार करती रहती हैं। मीरा की एक और तस्वीर सोशल मीडिया पर देखी जा रही है।
Trending Videos
2 of 6
मीरा राजपूत
- फोटो : instagram
मीरा ने एक फोटो पोस्ट की है। इसकी खास बात यह है कि तस्वीर को उनकी नन्ही बेटी मीशा ने लिया है। गार्डन में क्लिक गई इस तस्वीर में मीरा मैट पर बैठी नजर आ रही हैं। लाडली बेटी मीशा के लिए मां मीरा ने खास बातें लिखी हैं और बताया है कि वह कितना गौरवांवित महसूस कर रही हैं।
उन्होंने फोटो शेयर करते हुए लिखा कि 'मेरी प्यारी बेटी की आंखों से। वह कैमरे के साथ शानदार होती जा रही है और मैं एक गौरान्वित मां की तरह महसूस करती हूं कि वह अपनी कला के शौक का विकास कर रही है। मैं तुम्हारे साथ खड़ी रहूंगी और तुम्हारे पीछे भी रहूंगी, क्योंकि मेरी बेटी तुम चमकने वालों में से हो।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
शाहिद संग मीरा राजपूत
- फोटो : social media
मीशा की ली हुई इस तस्वीर को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। फैंस मीशा की फोटोग्राफी की तारीफ कर रहे हैं। वहीं, जल्द ही शाहिद कपूर की तस्वीर खींचने की मांग भी कर रहे हैं। उम्मीद है कि जल्द ही मीशा अपने पापा की भी एक बेहतरीन तस्वीर लेंगी।
विज्ञापन
5 of 6
परिवार संग शाहिद कपूर
- फोटो : social media
मीरा राजपूत अपने फैशन सेंस की वजह से चर्चा में रहती हैं। सिंपल लेकिन क्लासी स्टाइल उनको बेहद पसंद है। इस बात का सबूत वो कई बार देती हैं, जिसे अक्सर बी-टाउन हसीनाएं भी फॉलो करती हैं। वहीं ब्यूटी और फिटनेस के मामले में भी वो अक्सर ही सोशल मीडिया पर अनुभव साझा करती रहती हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।