अपनी बेटी को मीडिया से दूर रखने वाले बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर की बेटी मीशा की पहली बार तस्वीरें सामने आईं हैं। हाल ही में शाहिद कपूर अपनी पत्नी मीरा राजपूत और बेटी मीशा के साथ एयरपोर्ट पर दिखाई दिए। खास बात ये है कि ऐसा पहली बार हुआ जब शाहिद कपूर अपनी बेटी को बड़े ही आराम से कैमरे के सामने लेकर आए हैं।
सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीरें छाई हुई हैं। आपको बता दें शाहिद कपूर छुट्टियां मना कर आ रहे थे जब एयरपोर्ट पर उनकी तस्वारें ली गईं।
इससे पहले शाहिद कपूर ने इंस्टाग्राम के जरिये खुद नन्ही मीशा की तस्वीर अपने फैन्स के लिए शेयर की थी। तभी से लोग मीशा के फैन बन गए हैं।
लेकिन पहली बार मीशा मीडिया के सामने आईं हैं। मीशा अपनी मम्मी की गोद में खेलती नजर आईं तो शाहिद कपूर का भी पूरा ध्यान मीशा पर ही था ताकि भीड़ देखकर वो अंकफर्टेबल न हो जाएं।
इन तस्वीरों मे मीशा लाल कलर के जंपसूट में बेहद क्यूट लग रहीं हैं।