शाहरुख खान के प्रोडक्शन की फिल्म बदला इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है हालांकि उनके लीड रोल वाली फिल्में पिछले कुछ समय से अच्छा बिजनेस नहीं कर पा रही हैं। 21 दिसंबर 2018 में रिलीज हुई जीरो बुरी तरह फ्लॉप रही। जिसके बाद अब शाहरुख खान किसी भी फिल्म को साइन करने से पहले खूब रिसर्च कर रहे हैं।
2 of 5
shah rukh khan
- फोटो : file photo
शायद यही वजह है कि शाहरुख अपनी कई फिल्मों को लेकर संशय में हैं। जीरो के बाद ऐसी चर्चा थी कि वो अंतरिक्ष यात्री राकेश शर्मा की बायोपिक फिल्म सारे जहां से अच्छा करेंगे। पहले यह फिल्म आमिर खान करने वाले थे लेकिन डेट्स की वजह से उन्होंने मना कर दिया। आमिर के मना करने के बाद ये फिल्म शाहरुख के पास गई लेकिन वो भी पीछे हट गए। अब इस बारे में फिल्म के स्क्रीन राइटर अंजुम राजाबली ने कई खुलासे किए।
3 of 5
shah rukh khan
- फोटो : file photo
एक इवेंट में पहुंचे अंजुम राजाबली ने बताया कि 'शाहरुख खान ने राकेश शर्मा की बायोपिक फिल्म सारे जहां से अच्छा छोड़ दी है। शाहरुख ने इस फिल्म को छोड़ दिया क्योंकि जीरो के बुरी तरह फ्लॉप होने के बाद वो परेशान हो गए थे। फिल्म के डायरेक्टर अच्छे थे, उसके कलाकार भी अच्छे थे इसके बावजूद अगर फिल्म फ्लॉप हो रही है तो इसका मतलब है कि फिल्म की स्क्रीनप्ले अच्छी नहीं थी।'
4 of 5
shah rukh khan
- फोटो : file photo
अंजुम राजाबली ने आगे कहा कि 'मुझे लगता है कि राइटर हिमांशु शर्मा बहुत अच्छे हैं और बहुत टैलेंटेड हैं लेकिन कई बार चीजें गलत हो जाती हैं। मुझे लगता है कि शाहरुख खान ने फिल्म इसलिए नहीं छोड़ी कि उसमें अंतरिक्ष सीन थे बल्कि वो थोड़े सदमे में हैं। जीरो में उनका काफी पैसा लगा था। जाहिर है फिल्म अगर बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाती तो परेशानी होने वाली बात है।'
5 of 5
Shah Rukh Khan
- फोटो : file photo
वर्क फ्रंट की बात करें तो चर्चा है कि शाहरुख खान और सलमान खान की जोड़ी एक बार फिर से पर्दे पर दिख सकती है। संजय लीला भंसाली इस जोड़ी को पर्दे पर लाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। दरअसल, भंसाली बैजू बावरा का रीमेक बनाना चाहते हैं। अब ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा कि शाहरुख और सलमान एक साथ फिल्म करते हैं या नहीं।