हिंदी सिनेमा में दिलीप कुमार से लेकर अमिताभ बच्चन तक ने अपने करियर की दूसरी पारी में ऐसी फिल्में की हैं जहां पीढ़ियों के बदलाव के मुहाने पर खड़े दर्शकों को साधने के लिए वे पर्दे पर पिता भी बने और बेटा भी। एक ही फिल्म में दो पीढ़ियों को साधने का ये जतन अब शाहरुख खान भी करने जा रहे हैं। शाहरुख इन दिनों एक साथ कई फिल्मों को भी साध रहे हैं। यशराज फिल्म्स के अलावा उनकी एक और फिल्म साउथ के निर्देशक एटली के साथ भी शुरू होने की चर्चा हैं, जिसमें वह बाप-बेटे के डबल रोल में दिखने वाले हैं।
2 of 5
शाहरुख खान
- फोटो : एएनआई
कभी बॉक्स ऑफिस के बादशाह रह चुके अभिनेता शाहरुख खान करीब दो साल का एक्टिंग ब्रेक लेने के बाद पर्दे पर लौटने की तैयारी में तो हैं लेकिन उन्होंने इसका रास्ता कुछ अलग ही अख्तियार किया है। वह अलग अलग तरह की फिल्में करने जा रहे हैं। इनमें से शाहरुख खान दक्षिण भारतीय फिल्मों के निर्देशक एटली के साथ जो फिल्म करने जा रहे हैं, उसमें वह दोहरा किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। इस एक्शन ड्रामा फिल्म में शाहरुख के दोनों किरदारों के बीच चूहे बिल्ली के खेल जैसा चलेगा।
3 of 5
अमिताभ बच्चन
- फोटो : twitter@SrBachchan
अभिनय से एक लंबा ब्रेक लेने के बाद शाहरुख की एक तरह से यह दूसरी पारी ही शुरू होने वाली है। अपनी दूसरी पारी में शाहरुख को वह योजना पसंद आई है जो अमिताभ बच्चन और जीतेंद्र ने समय-समय पर अपने फिल्मी करियर में अपनाई। इन दोनों सुपरस्टार की तरह शाहरुख खान भी एक बार फिर से पर्दे पर दोहरा किरदार निभाने जा रहे हैं। ये दोनों ही किरदार बाप और बेटे के होंगे जिसमें बाप तो छानबीन करने वाली एक एजेंसी का अफसर होगा जबकि बेटा एक शातिर अपराधी। फिल्म की कहानी इन दोनों के बीच में चोर पुलिस जैसा खेल खिलाएगी।
4 of 5
फिल्म के एक सीन में दिलीप कुमार
- फोटो : फाइल
फिल्म ‘बैराग’ में दिलीप कुमार ने एक पिता और उसके दो जुड़वा बेटों का यानी ट्रिपल रोल निभाया है। इसी तरह अमिताभ बच्चन ने 'लाल बादशाह', 'सूर्यवंशम', 'आखिरी रास्ता', 'महान', 'देश प्रेमी', 'अदालत' जैसी कई फिल्मों में बाप और बेटे और दोनों का किरदार निभाया है। वहीं, जीतेंद्र भी 'जस्टिस चौधरी', 'सरफरोश', 'फर्ज और कानून', 'प्यासा सावन' जैसी फिल्मों में बाप और बेटा बने हुए नजर आए। शाहरुख की फिल्म की शूटिंग अगले साल से शुरू हो सकती है। इससे पहले भी शाहरुख वर्ष 1998 में आई फिल्म 'डुप्लीकेट' में दोहरा किरदार निभा चुके हैं।
5 of 5
शाहरुख खान
- फोटो : फिल्म रईस का एक दृश्य
खबरें ये भी है कि शाहरुख यशराज फिल्म्स के बैनर तले एक फिल्म 'पठान' की शुरुआत इसी नवंबर से करने वाले हैं। लेकिन, अभी तक शाहरुख या फिर स्टूडियो की तरफ से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। इसके अलावा शाहरुख ने एक फिल्म राजकुमार हिरानी के साथ भी साइन की है। यह फिल्म पलायन पर आधारित होगी। लेकिन, इसके बारे में भी आधिकारिक रूप से अभी तक कोई बात सामने नहीं आई है।