बढ़ते यौन उत्पीड़न मामलों को देखते हुए लगता है कि इसके खिलाफ पूरे बॉलीवुड ने भी मोर्चा खोल दिया है। हाल ही में इस बुराई के खिलाफ शाहरुख खान ने भी अपनी राय जाहिर की है। दरअसल हॉलीवुड प्रोड्यूसर हार्वे वीनस्टीन के खिलाफ यौन उत्पीड़न को लेकर हुए कई खुलासों के बाद बॉलीवुड भी खुलकर महिलाओं को यौन शोषण के खिलाफ आवाज उठाने के लिए प्रोत्साहित कर रहा है।
पढ़ें-अवार्ड मिलते ही रेखा का बड़ा खुलासा, 'ये एक्ट्रेस मुझसे भी बेहतर इनकी आंखें बोलती थीं'
शाहरुख खान ने उन लड़कियों को बहादुर बताया है जो खुद से सामने आकर अपने साथ हुई घटनाओं का जिक्र करती हैं। शाहरुख खान ने कहा, हमें यौन शोषण पर खुलकर बोलने वाली महिलाओं का सम्मान करना चाहिए क्योंकि वो बहादुर होती हैं और सामने आकर अपनी बातें रखती हैं। हमें उनकी भावनाओं की इज्जत करनी चाहिए। इतना ही नहीं बॉलीवुड इंडस्ट्री में इन सब चीजों को रोकने के लिए कदम उठाने चाहिए।
बता दें कि इसके पहले बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत ने भी इस मुद्दे पर बात करते हुए कहा था कि हमारे समाज की वजह से महिलाएं सामने आकर अपने साथ हुए शोषण के बारे में किसी को कुछ नहीं बता पाती। ऐसा इसलिए बी होता है क्योंकि उनके ऐसा करने पर हमारा समाज उन पर ही शक करता है।
अक्षय कुमार की पत्नी और एक सफल अभिनेत्री ट्विंकल खन्ना ने इस मुद्दे पर अपनी राय रखते हुए कहा था कि महिलाएं अपने साथ हो रहे बुरे बर्ताव से थक गई हैं इसलिए अब वो सामने आकर अपनी बातें सबके सामने रखती हैं।