शाहरुख खान और काजोल की जोड़ी लंबे वक्त से बॉलीवुड की सबसे रोमांटिक जोड़ी मानी जाती है। पर्दे पर तो दोनों की जोड़ी को पसंद किया ही जाता है, निजी जिंदगी में भी दोनों बेहद अच्छे दोस्त हैं। जब दोनों शुरू में मिले तो ऐसा नहीं था, शाहरुख को तो काजोल बिल्कुल ही पसंद नहीं आई थी।
जब शाहरुख ने आमिर से की थी काजोल की बुराई
इंडियन एक्सप्रेस की खबर के अनुसार, शाहरुख खान ने काजोल से अपनी दोस्ती को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया है। शाहरुख ने बताया कि पहली बार वो काजोल से 'बाजीगर' के सेट पर मिले। जब वो पहली बार काजोल से मिले तो उन्हें काजोल एक अच्छी लड़की नहीं लगी। उन्हें लगा कि इसमें बात को समझने का हुनर नहीं है। आमिर से बात करते हुए तो उन्होंने काजोल को कुछ ज्यादा ही भला बुरा कह दिया।
जब शाहरुख ने आमिर से की थी काजोल की बुराई
दरअसल जब शाहरुख 'बाजीगर' में काजोल के साथ काम कर रहे थे, काजोल को उस समय फिल्म इंडस्ट्री के ज्यादा लोग जानते नहीं थे। आमिर काजोल के साथ काम करना चाहते थे, ऐसे में उन्होंने पहले जानना चाहा कि ये लड़की है कैसी? इसके लिए उन्होंने शाहरुख को फोन लगाया। शाहरुख तो जैसे काजोल की तरफ से भरे बैठे थे।
जब शाहरुख ने आमिर से की थी काजोल की बुराई
आमिर ने शाहरुख से काजोल के साथ काम करने को लेकर सलाह मांग ली और शाहरुख शुरू हो गए।
जब शाहरुख ने आमिर से की थी काजोल की बुराई
आमिर ने जैसे ही उस वक्त की नई हीरोइन काजोल के बारे में सवाल किया, शाहरुख शुरू हो गए। शाहरुख ने आमिर से कहा कि यो लड़की तो एकदम अक्खड़ है। इसको चीजों को समझना ही नहीं आता। ये लड़की तो पर्दे पर बिल्कुल भी नहीं जचेगी। आमिर को शाहरुख ने कुछ समय बाद फिर फोन किया।