बॉलीवुड में इन दिनों हर तरफ प्रियंका चोपड़ा और उनके बॉयफ्रेंड निक जोनस की शादी की ही बात हो रही है। इस बीच मंगलवार को मुंबई में वोग ब्यूटी अवॉर्ड्स का आयोजन हुआ, जिसमें बॉलीवुड की तमाम बड़ी हस्तियां पहुंची। इस दौरान यहां शाहरुख खान भी नजर आए और मीडिया के सवालों के जवाब भी दिए।
रिपोर्ट्स ने जब शाहरुख से प्रियंका चोपड़ा की शादी की लेकर सवाल किए तो उन्होंने बड़ा ही हैरान करने वाला जवाब दिया। दरअसल रिपोर्टर ने शाहरुख से पूछा कि बॉलीवुड में शादियों का सीजन चल रहा है। कई सेलेब्स की शादी होने वाली है। इनमें प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस भी हैं। सवाल इतना सुनते ही शाहरुख ने फटाक से जबाव दिया कि हां मैं भी कर रहा हूं। मैं तुम्हें न्योता भेज दूंगा, मेरी मेंहदी पर जरूर आना।
शाहरुख के अलावा कंगना ने भी प्रियंका और निक की शादी पर बयान देते हुए कहा कि मैंने प्रियंका से दूसरे दिन बात की थी और उन्हें बधाई दी थी। वो काफी एक्साइटेड और खुश लग रही थीं।
कंगना ने आगे कहा कि प्रियंका एक बेहद खूबसूरत इंसान हैं और वो दुनिया की सारी खुशियां डिजर्व करती हैं। प्रियंका बहुत प्यारी हैं और मेरी करीबी दोस्त हैं। मुझे बहुत खुशी होती है जब किसी की सगाई या शादी होती है।
5 of 5
सलमान खान और प्रियंका चोपड़ा
बता दें, प्रियंका-निक के सितंबर में शादी करने की खबरें हैं। दूसरी तरफ चर्चा है कि प्रियंका ने निक से अपने जन्मदिन पर सगाई कर ली है। शादी की वजह से माना जा रहा कि प्रियंका ने सलमान खान की फिल्म 'भारत' की शूटिंग बीच में छोड़कर अमेरिका चली गईं।