{"_id":"6500475c1e255754f90bec39","slug":"shah-rukh-khan-fans-demanded-rufund-for-jawan-from-cinema-hall-owner-know-reason-here-2023-09-12","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Jawan: जवान देखने के बाद गुस्साए फैंस ने सिनेमाघर मालिक से पैसे मांगे वापस, पूरा मामला जानकर चकरा जाएगा दिमाग","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Jawan: जवान देखने के बाद गुस्साए फैंस ने सिनेमाघर मालिक से पैसे मांगे वापस, पूरा मामला जानकर चकरा जाएगा दिमाग
शाहरुख खान की जवान का खुमार लोगों में इन दिनों खूब देखने को मिल रहा है। देशभर में लोगों में फिल्म को लेकर जबर्दस्त उत्साह है। यही वजह है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई कर रही है। इन सबके बीच एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है।
हाल ही में फिल्म देखने के बाद कुछ नाराज फैंस ने एक सिनेमाहॉल से 'जवान' के पैसे वापस करने की मांग की। रह गए ना हैरान? दरअसल, सहर रशीद नाम की एक यूजर ने जवान को सिनेमाघरों में देखने का अपना अनुभव साझा किया है।
3 of 5
जवान पोस्टर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
उन्होंने खुलासा किया कि यह बहुत लंबे समय के बाद था जब वह सिनेमाघरों में शाहरुख खान की फिल्म देखने गई थीं। उन्होंने बताया कि सिनेमाघरों ने जवान का दूसरा भाग चलाया और अंतराल प्रदर्शित करने से पहले फिल्म को कुल रनटाइम के आधे हिस्से में समाप्त कर दिया। इस अनुभव ने दर्शकों को भ्रमित कर दिया और उन्हें समझ नहीं आया कि खलनायक की कहानी खत्म होने के बाद फिल्म में क्या बचा है। उन्होंने बाद में कहा कि उन्हें पता चला कि थिएटर ने गलती से फिल्म का दूसरा भाग चला दिया और पहला भाग दिखाया ही नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
'जवान' बंदा गाने में शाहरुख खान
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई
उन्होंने यह भी खुलासा किया कि सिनेमा मालिकों ने उनके टिकट वापस कर दिए और उन्हें जवान के दूसरे शो के लिए टिकट भी दिए। फैन के इस खुलासे के बाद सोशल मीडिया पर तरह तरह के कमेंट आ रहे हैं। कई लोग सिनेमाघर की इस गलती पर अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं।
बता दें कि जवान बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई कर रही है। फिल्म ने रिलीज के महज पांच दिनों में ही 300 करोड़ रुपये के क्लब में एंट्री ले ली है। एटली निर्देशित इस फिल्म में नयनतारा और विजय सेतुपति भी मुख्य भूमिका में हैं। इसमें सान्या मल्होत्रा, रिद्धि डोगरा और प्रियामणि भी सहायक भूमिकाओं में हैं। फिल्म में दीपिका पादुकोण और संजय दत्त भी विशेष कैमियो में नजर आए हैं।
The Great Indian Family Trailer: बलरामपुर के राजा बन छाए 'भजन कुमार', इस दिन रिलीज होगी विक्की कौशल की फिल्म
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।