{"_id":"5e39479f8ebc3ee60059c219","slug":"shah-rukh-khan-daughter-suhana-khan-dance-video-with-friends-viral","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पार्टी में जमकर डांस करती नजर आईं शाहरुख की बेटी, दोस्तों के साथ वायरल हो रहा वीडियो","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पार्टी में जमकर डांस करती नजर आईं शाहरुख की बेटी, दोस्तों के साथ वायरल हो रहा वीडियो
एंटरटेनमेंट डेस्क
Published by: shrilata biswas
Updated Tue, 04 Feb 2020 04:07 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
suhana khan
- फोटो : social media
Link Copied
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की बेटी सुहाना अभी बॉलीवुड से दूर हैं लेकिन उनके फैन फॉलोइंग की अच्छी खासी संख्या है। सोशल मीडिया पर सुहाना का जब भी कोई फोटो या वीडियो आता है वो देखते ही देखते वायरल हो जाता है। इस बार सुहाना का डांस करते हुए वीडियो सामने आया है।
Trending Videos
2 of 5
suhana khan
- फोटो : social media
वीडियो में सुहाना अपने दो दोस्तों के साथ हैं और वो खूब मस्ती करती नजर आ रही हैं। सुहाना का यह वीडियो एक पार्टी का है, जिसमें वह अपने दोस्तों के साथ गाना गा रही हैं और डांस कर रही हैं। वीडियो व्हाट्सएप्प बॉलीवुड नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।
सुहाना पूरे पार्टी लुक में दिख रही हैं। वीडियो देखकर ऐसा लग रहा है वो किसी क्लब में हैं। उनके पीछे भी कई लोग नजर आ रहे हैं जो डांस कर रहे हैं। सुहाना पार्टियों की बेहद शौकीन हैं वो अक्सर दोस्तों के साथ एंजॉय करते हुए देखी जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Suhana Khan
- फोटो : Social Media
सुहाना अपने फैशन सेंस को लेकर भी चर्चा में बनी रहती हैं। सुहाना की पिछले दिनों एक शॉर्ट फिल्म रिलीज हुई थी। उनकी डेब्यू शॉर्ट फिल्म का नाम 'द ग्रे पार्ट ऑफ ब्लू' है। सुहाना की इस शॉर्ट फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया था।
विज्ञापन
5 of 5
Suhana Khan
- फोटो : Social Media
सुहाना इन दिनों न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी में अभिनय की पढ़ाई कर रही हैं। माना जा रहा है सुहाना जल्द बॉलीवुड में डेब्यू कर सकती हैं। एक इंटरव्यू में शाहरुख ने खुलासा किया था कि सुहाना की रुचि अभिनय में है जबकि उनका बेटा आर्यन निर्देशन के क्षेत्र में आना चाहता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।