शाहरुख खान और माधुरी दीक्षित की जोड़ी बॉलीवुड की एवरग्रीन जोड़ी में से एक मानी जाती है। दोनों ने साथ में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। आज भी जब शाहरुख और माधुरी किसी स्टेज पर या शो में परफॉर्म करते हैं तो ये केमेस्ट्री देखते ही बनती है।
2 of 5
shah rukh khan, madhuri dixit
- फोटो : social media
शाहरुख और माधुरी की एक तस्वीर सामने आई है जो सोशल मीडिया पर अचानक वायरल होने लगी। दरअसल फैंस को भी पुराने दिनों की याद आ गई। तस्वीर में माधुरी ब्लू कलर की साड़ी में बिल्कुल ट्रेडिनशल लुक में हैं तो वहीं शाहरुख ने ब्लेजर पहन रखा है और पाउट बनाने की कोशिश कर रहे हैं। खास बात ये है कि उस वक्त मोबाइल और सेल्फी का दौर नहीं था तब भी शाहरुख तस्वीर खिंचाने के लिए पाउट बनाते दिख रहे हैं। शाहरुख का ये अंदाज फैंस को खूब भा रहा है।
3 of 5
shah rukh khan, madhuri dixit
- फोटो : social media
तस्वीर फिल्म हम तुम्हारे हैं सनम के सेट की है। फिल्म में शाहरुख खान, माधुरी दीक्षित, सलमान खान और ऐश्वर्या राय ने मुख्य किरदार निभाया था। बता दें कि ये फिल्म साल 2002 में रिलीज हुई थी हालांकि यह 8 साल पहले 1994 में पूरी हो चुकी थी। माना जा रहा है तस्वीर भी साल 1994 की है। फिल्म के लटकने की वजह से यह बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही।
4 of 5
madhuri dixit
- फोटो : amar ujala
वर्कफ्रंट की बात करें तो माधुरी दीक्षित की हालिया रिलीज फिल्म कलंक थी। माधुरी दीक्षित के अलावा इसमें संजय दत्त, आलिया भट्ट, वरुण धवन, सोनाक्षी सिन्हा और सिद्धार्थ रॉय कपूर मुख्य भूमिका में थे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही।
5 of 5
shah rukh khan
- फोटो : file photo
शाहरुख के वर्कफ्रंट की बात करें तो बीते साल उनकी फिल्म जीरो बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई थी। इसके बाद से फैंस उनकी अगली फिल्म की घोषणा का इंतजार कर रहे हैं। शाहरुख अपनी अगली फिल्म के लिए काफी सोच-समझकर फैसला लेना चाहते हैं।