18 जनवरी को बॉलीवुड अभिनेत्री शबाना आजमी (Shabana Azmi) का एक्सीडेंट हो गया। शबाना आजमी की कार मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर एक ट्रक से टकरा गई थी। सड़क हादसे में चोटिल हुईं शबाना आजमी को उस वक्त नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जिसके बाद उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल (केडीएएच) में शिफ्ट कर दिया गया। जहां पर उनका इलाज अब भी जारी है। इस हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर ने शबाना आजमी के ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। इससे पहले भी बॉलीवुड के कई सितारे शूटिंग के दौरान और सड़क हादसे में घायल हो चुके हैं। जानिए उनके बारे में....
2 of 11
coolie film
- फोटो : file photo
साल 1983 में रिलीज हुई फिल्म 'कुली' में अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) को एक फाइट सीन बहुत ही महंगा पड़ गया था। इस सीन में वह अभिनेता पुनीत इस्सर से लड़ते नजर आए। इस दौरान पुनीत का एक पंच अमिताभ के पेट में गलती से लग गया। इस चोट की वजह से अमिताभ बच्चन को आज भी दिक्कत होती है। बिग बी को जिस वक्त चोट लगी थी तब ना केवल उनके परिवार वाले बल्कि फैंस भी बहुत परेशान हो गए थे। यहां तक कि बिग बी को देख फैंस रोने भी लगे थे। कई इंटरव्यू में बिग बी इस हादसे के बाद अपनी जिंदगी को नई जिंदगी कहते हुए नजर आए।
3 of 11
Hema Malini car accident
- फोटो : twitter
बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी कार हादसे का शिकार हो चुकी हैं। यह वाकया साल 2015 का है। हेमा भयंकर सड़क हादसे का शिकार हुई थीं। इस हादसे में हेमा को दाहिनी आंख की तरफ बेहद गंभीर चोंटे भी आई थी। ये हादसा राजस्थान के दौसा में हुआ था।
4 of 11
disha patani
- फोटो : amar ujala
फिल्म 'भारत' के बाद दिशा पाटनी (Disha Patani) इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'मलंग' को लेकर सुर्खियों में हैं। इसी फिल्म की शूटिंग के दौरान दिशा पाटनी को चोट लग गई थी। जानकारी के मुताबिक फिल्म के एक गाने की शूटिंग के दौरान दिशा को चोट लगी थी। हालांकि ट्रीटमेंट लेने के कुछ देर बाद ही दिशा पाटनी ने दोबारा शूटिंग शुरू कर दी थी।
5 of 11
vicky kaushal
- फोटो : social media
विक्की कौशल भी फिल्म की शूटिंग के दौरान हादसे का शिकार हो चुके हैं। विक्की कौशल (Vicky Kaushal) ने एक हॉरर फिल्म की शूटिंग शुरू ही की थी कि वो हादसे के शिकार हो गए थे। विक्की गुजरात में थे और भानु प्रताप सिंह की 'भूत' फिल्म की शूटिंग कर रहे थे तभी एक दरवाजा उन पर आ गिरा। हादसे में विक्की कौशल के जबड़े में चोट आई थी। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने बताया कि जबड़े में फ्रैक्चर हुआ है। विक्की को 13 टांके लगे थे।