सीमा सजदेह शादी के 24 साल बाद अपने पति सोहेल खान से तलाक ले रही हैं। दोनों इस बात की जानकारी पहले ही दे चुके हैं, लेकिन दोनों के रिश्ता टूटने की वजह सामने नहीं आई थी। वहीं, अब सीमा सजदेह ने अपने तलाक को लेकर चुप्पी तोड़ी है और बताया कि उन्होंने ये फैसला क्यों लिया। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान सीमा ने इस बात का खुलासा किया है।
2 of 4
सीमा सजदेह
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, सीमा सजदेह एक इंटरव्यू के दौरान सोहेल खान के साथ अपने तलाक लेने के फैसले को लेकर बात कर रही थी। इस दौरान सीमा ने कहा, 'मैं अपनी जिंदगी में अब एक ऐसा मुकाम पर पहुंच गई हूं कि मुझे किसी की परवाह नहीं है। मुझे जीवन में आगे बढ़ना है, इसलिए मैंने ये निर्णय लिया है। मेरे बच्चों और परिवार सभी को इस निर्णय के बारे में पता है।'
3 of 4
सोहेल खान और सीमा सजदेह
- फोटो : फाइल फोटो
इसके आगे सीमा ने कहा, 'मेरे परिवार को यह समझना चाहिए कि मैं अपनी जिंदगी पॉजिटिव एंगल के देख रही हूं। मैंने सारी नेगेटिविटी को पीछे छोड़ दिया है। मैं एक ऐसी जगह पहुंच गई हूं, जहां मुझे किसी चीज की चिंता नहीं है। मेरे लोगों को पता है कि मैं कौन हूं।' ज्ञात हो कि सीमा ने सोशल मीडिया पर भी अपने नाम को बदलकर सीमा किरन सजदेह कर लिया है।
4 of 4
अपने बच्चों के साथ सोहेल खान और सीमा सजदेह
- फोटो : सोशल मीडिया
सीमा सजदेह फैशन डिजाइनर हैं। वह नेटफ्लिक्स के शो फैब्युलस लाइफ ऑफ बॉलीवुड वाइफ में नजर आई थीं और अब जल्द ही इसका दूसरा सीजन आने वाला है। बता दें कि सोहेल खान और सीमा की मुलाकात 1998 में प्यार किया तो डरना क्या के सेट पर हुई थी। इसके बाद दोनों को प्यार हुआ और उन्होंने भागकर शादी कर ली। दोनों के दो बेटे निर्वान और योहान हैं।