बॉलीवुड में 'मदर ऑफ कोरियोग्राफी' के टैग से सम्मानित सरोज खान भले ही आज हमारे बीच न हों लेकिन इंडस्ट्री में उनके द्वारा दिया गया योगदान कभी भूला नहीं जा सकता। अपने करियर में 2000 से भी ज्यादा गानों की कोरियोग्राफी करने वाली सरोज खान गानों की थाप पर जितना खुलकर थिरकती नजर आती थीं असल में उनकी जिंदगी में हर वक्त उतनी खुशहाली नहीं थी। इस मुकाम तक पहुंचने के लिए उन्हें क्या कुछ झेलना पड़ा और किन कष्टों से होकर गुजरना पड़ा यह जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। सरोज खान के जन्मदिन के मौके पर हम आपको उनकी जिंदगी की एक ऐसी कहानी के बारे में बता रहे हैं जिसमें असहनीय पीड़ा के दौर में भी काम के प्रति उनकी लगन देखकर आप सोच में पड़ जाएंगे-
Saroj Khan: आठ महीने की बेटी का शव दफनाया, और 'दम मारो दम' की शूटिंग के लिए निकल पड़ीं सरोज खान
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्राची प्रियम
Updated Mon, 22 Nov 2021 01:06 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन