{"_id":"60b3c126feae997a707aee03","slug":"sara-ali-khan-appeared-on-amitabh-bachchan-s-kaun-banega-crorepati-as-saif-ali-khan-support","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"वीडियो: जब 'केबीसी' के सेट पर पहुंची थीं सारा अली खान, अमिताभ बच्चन को इस खास अंदाज में किया आदाब","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
वीडियो: जब 'केबीसी' के सेट पर पहुंची थीं सारा अली खान, अमिताभ बच्चन को इस खास अंदाज में किया आदाब
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: स्वाति सिंह
Updated Sun, 30 May 2021 10:15 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
सारा अली खान-अमिताभ बच्चन
- फोटो : social media
Link Copied
बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। फिल्मों में अपनी अदाकारी का जादू बिखेर रहीं अभिनेत्री तस्वीरें और वीडियो से भी जबरदस्त सुर्खियां बटोरती हैं। सारा सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी हैं। उन्होंने अपने माता पिता के तलाक लेने के बाद अपना पूरा वक्त अपनी मां अमृता के साथ बिताया। आज भी वो अपनी मां के बेहद करीब हैं। हालांकि अपने पिता सैफ अली खान से भी उन्हें बेहद लगाव हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर कौन बनेगा करोड़पति एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक्ट्रेस सारा अली खान नजर आ रही हैं। यह वीडियो काफी साल पुराना है, जिसमें सारा अली खान अपने पिता सैफ अली खान के साथ केबीसी के सेट पर पहुंची थीं। इस वीडियो में सारा अली खान काफी अलग लग रही हैं और उन्होंने पहचानना भी मुश्किल हो रहा है। इस वीडियो में दिख रहा है कि सैफ अली खान अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर बैठे हैं और सवालों का जवाब दे रहे हैं।
2 of 5
सैफ अली खान और सारा अली खान
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, सैफ अली खान और प्रीति जिंटा अपनी फिल्म सलाम नमस्ते का प्रमोशन करने के लिए शो में पहुंचे थे। वीडियो साल 2005 का है। नन्हीं सी सारा बेहद क्यूट नजर आ रही हैं। अमिताभ बच्चन सारा को देखते हुए कहते हैं कि 'सैफ के साथ उनकी बेटी सारा आई हैं। सारा आप कैसी हैं? क्या आप मुझे आदाब करेंगी?' जिसके बाद सारा पूरी नजाकत से उन्हें आदाब करती हैं।
अमिताभ आगे कहते हैं, 'मैं देख सकता हूं कि आप अपनी एक दोस्त के साथ यहां मौजूद हैं। कृपया सारा अली खान के लिए जोरदार तालियां।' इस वीडियो में सारा अली खान काफी क्यूट लग रही हैं और लोग उन्हें काफी पसंद कर रहे हैं। वीडियो में दिख रहा है कि सारा काफी हेल्दी भी लग रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सारा अली खान, सैफ अली खान
- फोटो : Instagram
बीते दिनों ऐसा ही एक थ्रोबैक वीडियो एक बार फिर वायरल हो रहा है जिसमें नन्ही सी सारा अली खान एक बार अपने पिता सैफ के साथ शूटिंग देखने आईं थीं। इस दौरान सारा ने पीच रंग की फ्रॉक पहनी थी और उनकी दो प्यारी सी चोटी भी बनी हुई थी। इस वीडियो पर फैंस ने जमकर प्यार लुटाया। इस वीडियो में दिख रहा है कि कुर्सी पर बैठीं नन्ही सी सारा को सैफ पानी के लिए पूछते हैं लेकिन वो मना कर देती हैं। इसके बाद सैफ फिर उनसे कुछ पूछते हैं लेकिन सारा ना में जवाब देती हैं।
विज्ञापन
5 of 5
सारा अली खान
- फोटो : Insatagram- @saraalikhan95
इसके बाद एक किताब उनका ध्यान खींचती है और सैफ पानी पीने लगते हैं। इसके बाद सैफ भी सारा की तरह किताब में दिलचस्पी दिखाने लगते हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो सारा आखिरी बार वरुण धवन के साथ फिल्म 'कुली नंबर वन' में नजर आईं थीं। वहीं बहुत जल्द वो अक्षय कुमार और धनुष के साथ 'अतरंगी रे' में भी नजर आएंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।