बिग बॉस के घर से नौवें कंटेस्टेंट के रूप में बेघर हुईं सपना चौधरी ने अपनी दिली इच्छा जाहिर की है। उन्होंने बॉलीवुड के सुपरस्टार एक्टर की फिल्म में आइटम सॉन्ग करने की इच्छा जाहिर की है...
घर में 13 हफ्तें बिताने के बाद सपना चौधरी की देश के कोने-कोने में फेमस हो चुकी है और उनकी लोकप्रियता ने उन्हें बॉलीवुड में चमकने का भी चांस दे रही है। बता दें कि सपना एक आइटम नंबर 'लव बाइट' भी कर चुकी हैं।
सपना का सपना था कि वे अपनी पढ़ाई पूरी करे लेकिन पिता के चल बसने के बाद वे 12 साल की उम्र में कमाने के लिए चल दीं। सपना ने बताया कि उनका फेवरेट विषय इतिहास था।
सपना ने बिग बॉस के घर के अंदर की बात बताई कि घर में बहुत कंपीटिशन है। सपना ने कहा कि घर में कोई भी हिना, प्रियांक और आकाश के साथ नहीं रहना चाहता। उन्होंने आगे कहा कि वे घर से आने के बाद बहुत ताजगी महसूस कर रही हैं।
अंत में आपको बता दें कि सपना के घर से बेघर होने की कई वजह बताई जा रही है। लेकिन इसकी एक वजह उन्हें बॉलीवुड में मिल रहे काम को भी माना जा रहा है। वहीं, सपना ने कहा है कि वे सलमान खान की फिल्म में एक आइटम नंबर करना चाहती हैं। बता दें कि सपना को एक लाख से ज्यादा वोट मिलने के बावजूद घर से बेघर हो गईं इसके पीछे की असल वजह बॉलीवुड में एंट्री ही मानी जा रही है।