संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावती' का नाम बदलकर 'पद्मावत' करने के साथ ही इसके रिलीज होने की तारीख भी सामने आ गई है। फिल्म 25 जनवरी 2018 को रिलीज होगी। आपको बता दें कि फिल्म रिलीज की तारीख का खुलासा सबसे पहले amarujala.com ने किया था।
Exclusive: दीपिका के B'day पर फैंस के लिए बड़ी खबर, भंसाली ने फाइनल की 'पद्मावती' की रिलीज डेट
लंबे समय से 'पद्मावती' देखने का इंतजार कर रहे फैंस के लिए इससे बड़ी गुड न्यूज शायद कोई और नहीं हो सकती। आपको बता दें कि हाल ही में सेंसर बोर्ड ने फिल्म में कुछ बदलाव के साथ 'पद्मावती' को हरी झंडी दे दी थी। जिसके बाद फिल्म रिलीज की तारीख पर विचार किया जा रहा था।
अब खबर है कि फिल्म 25 ज नवरी को ही रिलीज होगी। पहले ये फिल्म 'पद्मावती' 1 दिसंबर, 2017 को रिलीज होनी थी। लेकिन फिल्म को लेकर देशभर में हुए विरोध के बाद रिलीज डेट को टाल दिया गया था। सेंसर बोर्ड के कहने पर इसका नया नाम 'पद्मावत' तय किया गया है।
इस फिल्म में दीपिका पादुकोण पद्मावती की भूमिका में जबकि रणवीर सिंह अलाउद्दीन खिलजी और शाहिद राज रतन सिंह रावल के किरदार में नजर आएंगे।