संजय दत्त की पत्नी मान्यता दत्त का एक्टिंग करियर बहुत छोटा रहा। दत्त खानदान की बहू बनने से पहले मान्यता ने बी ग्रेड फिल्मों में काम किया। शादी के बाद उन्होंने फिल्मों में एक्टिंग करना छोड़ दिया। मान्यता का जन्म 22 जुलाई 1978 को एक मुस्लिम परिवार में हुआ था। पहले मान्यता का नाम दिलनवाज शेख था। मान्यता की परवरिश दुबई में हुई थी। मान्यता जब बॉलीवुड में आईं तो उन्होंने अपना नाम सारा खान रख लिया। फिल्म इंडस्ट्री में वो इसी नाम से पहचानी जाती थीं। प्रकाश झा की फिल्म में आइटम नंबर करने के बाद उन्होंने अपना बदलकर मान्यता रख लिया था।
2 of 5
संजय दत्त और मान्यता दत्त
- फोटो : सोशल मीडिया
मान्यता ने संजय दत्त से दूसरी शादी की। मेराज उर रहमान उनके पहले पति थे लेकिन आपसी तालमेल न बैठ पाने की वजह से दोनों का तलाक हो गया था। पिता के निधन के बाद सारी जिम्मेदारी मान्यता के कंधों पर आ गई थी। इसलिए वो अपना सारा ध्यान फिल्मों पर नहीं दे पाईं। आज मान्यता संजय दत्त प्रोडक्शन की सीईओ हैं।
3 of 5
Manyata Dutt and Trishala Dutt
- फोटो : instagram
संजय दत्त की बड़ी बेटी त्रिशाला का जन्म 1988 में हुआ था। इस लिहाज से त्रिशाला उम्र में मान्यता से केवल 10 साल छोटी हैं। मान्यता को पहली बार पहचान तब मिली जब उन्होंने प्रकाश झा की फिल्म 'गंगाजल' में आइटम नंबर किया। फिल्म के आइटम सॉन्ग 'अल्हड़ जवानी' में मान्यता ने जबरदस्त डांस परफॉर्मेंस दी थी।
4 of 5
manyata dutt
- फोटो : amar ujala
मान्यता एक सक्सेसफुल हीरोइन बनना चाहती थीं। लेकिन उन्हें कभी कोई बड़ी फिल्म ऑफर नहीं हुई। उन्होंने B ग्रेड फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया था। मान्यता की फिल्म Lovers Like Us के राइट्स संजय दत्त ने 20 लाख रुपये में खरीद लिए थे।
5 of 5
Manyata Dutt
- फोटो : Social Media
इस दौरान एक मीटिंग में पहली बार संजय दत्त और मान्यता की मुलाकात हुई। दोनों के बीच फिर बातों का सिलसिला शुरू हो गया। मान्यता बिना किसी को बताए संजय दत्त से मिलने जाने लगीं। वो संजय दत्त को अक्सर अपने हाथों का बना खाना खिलाया करती थीं। मान्यता संजय दत्त के साथ- साथ उनके परिवार के लिए बहुत सोचा करती थीं। मान्यता की इन्हीं अच्छाईयों ने संजय दत्त का दिल जीत लिया। साल 2008 में संजय ने मान्यता से शादी कर ली। उस समय मान्यता की उम्र सिर्फ 29 साल की थीं, जबकि संजय 50 के थे।
नेपोटिज्म की बहस के बीच हंसल मेहता और सुधीर मिश्रा ने किया ट्वीट, बताया इस वजह से जुड़े हैं बॉलीवुड से