फिल्म 'मोहन जोदाड़ों' के डायरेक्टर आशुतोष गोवारिकर एक बार फिर पीरियड फिल्म लेकर आ रहे हैं। फिल्म में मुख्य भूमिका के लिए संजय दत्त और अर्जुन कपूर को चुना गया है। ये पहली बार है जब संजय और अर्जुन किसी फिल्म में एक साथ दिखाई देंगे...
2 of 5
sanjay, arjun and ashutosh
दो साल पहले आई फिल्म 'मोहन जोदाड़ो' कुछ कमाल नहीं कर पाई और बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह जा गिरी। बता दें कि आशुतोष ने ही फिल्म 'लगान' दी थी जो कि सुपरहिट फिल्म साबित हुई थी। फिल्म 'लगान' भी एक पीरियड फिल्म थी।
आशुतोष की अगली फिल्म में अर्जुन कपूर एक मराठा योद्धा के रोल में नजर आएंगे और संजय दत्त मुख्य किरदार में होंगे। फिल्म में 3 युद्ध दिखाए जाएंगे और इसी सिलसिले में पिछले हफ्ते आशुतोष, अर्जुन और संजय दत्त तीनों एक-साथ मिले थे जहां उन्हें फिल्म की स्क्रिप्ट सुनाई गई थी।
फिलहाल फिल्म की शूटिंग शुरू नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि फिल्म की शूटिंग जल्द ही शुरू होने वाली है। कुछ समय पहले सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी सारा भी आशुतोष से मिली थीं। फिलहाल, सारा अली खान अपनी डेब्यू फिल्म 'केदारनाथ' की शूटिंग में बिजी हैं।
शायद आपको ना पता हो कि संजय दत्त और आशुतोष आपस में बहुत ही अच्छे दोस्त हैं। आशुतोष को संजय की सुपरहिट फिल्म में 'नाम' में देखा गया था। लेकिन आशुतोष को एक चिंता सता रही है कि जिस तरह से देश में ऐतिहासिक फिल्मों को लेकर विरोध हो रहे है उनकी फिल्म के साथ भी एक बार फिर ऐसा बवाल ना हो जाए।