Sanam Teri Kasam Re-Release Box Office: नौ साल बाद बरसा प्यार, दो दिनों में तोड़ दिया अपना ही पुराना रिकॉर्ड
Sanam Teri Kasam Re-Release Box Office Collection: करीब नौ साल बाद 'सनम तेरी कसम' फिर से सिनेमाघरों में लगी है। और इस बार फिल्म को इतना प्यार मिल रहा है कि इसने दो दिनों में अपना ही लाइफटाइम कलेक्शन का रिकॉर्ड तोड़ डाला है।
विस्तार
इन दिनों पुरानी फिल्मों को सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज किए जाने का चलन जोरों पर है। कुछ फिल्में री-रिलीज के दौरान अच्छा प्रदर्शन भी कर रही हैं। बीते वर्ष 'लैला मजनू' को री-रिलीज के दौरान खूब प्यार मिला था। अब इस साल 'सनम तेरी कसम' पर दर्शक टूट कर पड़े हैं। मूल रूप से साल 2016 में रिलीज हुई इस फिल्म ने तब टोटल कमाई जितनी की थी, उतनी री-रिलीज के दौरान सिर्फ दो दिनों में कर डाली है। आइए जानते हैं...
दो दिन में कमा लिए लाइफ टाइम कलेक्शन से ज्यादा नोट
सनम तेरी कसम को 07 फरवरी को सिनेमाघरों में एक बार फिर रिलीज किया गया। पहले दिन इसने करीब चार करोड़ रुपये का कारोबार किया। वहीं, दूसरे दिन इसमें 15 फीसदी का इजाफा और दर्ज हुआ है। दूसरे दिन इसने करीब पांच करोड़ रुपये का कारोबार किया है। इस तरह सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक दो दिनों में फिल्म की कमाई करीब 9.50 करोड़ रुपये रही है। यह इसके ऑरिजनल लाइफटाइम कलेक्शन से ज्यादा है।
बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी फिल्म
साल 2016 में जब यह फिल्म रिलीज हुई थी तो इसे दर्शकों ने ज्यादा भाव नहीं दिए। 5 फरवरी 2016 को रिलीज हुई फिल्म को करीब 18 करोड़ रुपये बजट में बनाया गया। इस फिल्म का टोटल कलेक्शन 9.10 करोड़ रुपये रहा था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई।
यह खबर भी पढ़ें:
Actor Darshan: जेल से आने के बाद फैंस से मुखातिब हुए कन्नड़ एक्टर, समर्थन के लिए कहा शुक्रिया, की ये गुजारिश
पसंद आ रही सरू और इंदर की प्रेम कहानी
भले मूल रिलीज के वक्त इस फिल्म को दर्शकों ने पसंद नहीं किया था, मगर ओटीटी पर इसे काफी प्यार मिला। फिल्म में सरू और इंदर की लवस्टोरी ने लोगों का दिल छू लिया। राधिका राव और विनय सप्रू के निर्देशन में बनी फिल्म 'सनम तेरी कसम' में हर्षवर्धन राणे और मावरा हुसैन लीड रोल में हैं।
यह खबर भी पढ़ें:
Pankaj Tripathi: परिवार संग महाकुंभ में आस्था की डुबकी लगाने पहुंचे पंकज त्रिपाठी, ट्रैफिक को लेकर कही ऐसी बात