फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस साल नहीं रिलीज होगी सलमान खान की कोई भी फिल्म, 'राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई' की शूटिंग में आई ये नई दिक्कत

Tue, 21 Jul 2020 10:56 AM IST
Avinash Pal अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: Avinash Pal Updated Tue, 21 Jul 2020 10:56 AM IST
विज्ञापन
Salman Khan upcoming movie Radhe Your Most Wanted Bhai shoot delayed
राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई - फोटो : amar ujala, mumbai

हिंदी सिनेमा के दबंग अभिनेता सलमान खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'राधे- योर मोस्ट वांटेड भाई' की इस साल रिलीज होने की संभावनाएं अब और भी ज्यादा धुंधली होती नजर आ रही हैं। फिल्म के निर्माण के नजदीकी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सलमान ने इस फिल्म की बची हुई शूटिंग को फिलहाल के लिए टाल दिया है। इस हिसाब से दिवाली पर इस फिल्म के रिलीज होने की संभावनाएं लगभग खत्म हो रही हैं।

Salman Khan upcoming movie Radhe Your Most Wanted Bhai shoot delayed
सलमान खान - फोटो : Social Media

देश में लॉकडाउन की शुरुआत होने के साथ ही सलमान पनवेल में अपने फार्महाउस पर ही अपना समय बिता रहे थे। खबरें बताती हैं कि अपनी इस फिल्म की शूटिंग की योजना बनाने के लिए उन्होंने पिछले रविवार को ही अपनी फिल्म के दूसरे निर्माताओं अतुल अग्निहोत्री, सोहेल खान और निखिल नमित के साथ बातचीत की है। 

Salman Khan upcoming movie Radhe Your Most Wanted Bhai shoot delayed
Radhe - फोटो : amar ujala mumbai

इस बातचीत में उन्होंने फैसला किया है कि इस समय किसी भी स्टूडियो में फिल्म की शूटिंग करना कलाकारों और कर्मचारियों के स्वास्थ्य के लिए जोखिम भरा काम हो सकता है और ऐसे में लगातार बारिश होने की वजह से शूटिंग को खुले आसमान के नीचे करना भी संभव नहीं है। इसलिए इस फिल्म की शूटिंग को अक्टूबर के अंतिम सप्ताह तक टाल दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Salman Khan upcoming movie Radhe Your Most Wanted Bhai shoot delayed
Radhe - फोटो : social media

सलमान खान विश्व स्वास्थ्य संगठन की तरफ से जारी किए गए बयान से भी इत्तेफाक रखते हैं जिसमें कहा गया है कि कोरोना वायरस अब हवा में भी फैल रहा है। अब वह अपनी बची हुई शूटिंग आउटडोर लोकेशन पर ही शूट करेंगे जिसमें एक गाना भी शामिल है।

विज्ञापन
Salman Khan upcoming movie Radhe Your Most Wanted Bhai shoot delayed
फिल्म 'राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई' की टीम - फोटो : सोशल मीडिया

खबरें यह भी बताती हैं कि अब सलमान की यह फिल्म दिवाली पर रिलीज नहीं हो सकती।  बताया जाता है कि सलमान के लिए अपनी टीम के स्वास्थ्य की सुरक्षा प्राथमिकता पर है। इसलिए यह फिल्म अब दिवाली तक पूरी नहीं हो सकती। अब वह इस फिल्म को रिलीज करने के लिए अगले साल के किसी त्यौहार की तारीख को चुनेंगे। तब तक सिनेमाघर भी खुल जाएंगे। बता दें कि सलमान इस समय सोशल मीडिया पर किसानी करते हुए अपने फोटो और वीडियोज से अपने प्रशंसकों का दिल जीत रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed