पूरे देश में लगे लॉकडाउन के बीच बॉलीवुड के कई सितारे सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं। वह अपने फैंस से जुड़ने के लिए तस्वीरें और वीडियो भी साझा करते रहते हैं। वहीं बॉलीवुड के दबंग यानी सलमान खान भी अपने फैंस के लिए खास वीडियो और तस्वीरें साझा करते रहते हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर सलमान खान का बेहद खास वीडियो वायरल हो रहा है।
जब पिता सलीम खान के साथ गाना गाते नजर आए थे सलमान खान, वायरल हुआ थ्रोबैक वीडियो
सलमान खान का यह वीडियो उनके पिता और मशहूर अभिनेता सलीम खान के साथ का है। इस वायरल वीडियो में बाप- बेटे साथ में गाना गाते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में इन दिनों के साथ गायक कमाल खान भी दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में सलीम खान साल 1949 में आई फिल्म 'दुलारी' का गाना 'सुहानी रात ढल चुकी' गाते हुए नजर आ रहे हैं।
खास बात यह है कि पिता सलीम खान के गाने में सलमान खान भी उनका पूरा साथ दे रहे हैं। यह वीडियो सलमान खान ने बीते साल अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर साझा किया था। इस वीडियो को साझा करते हुए सलमान खान ने खास कैप्शन भी लिखा था। उन्होंने वीडियो के कैप्शन में लिखा था, 'सुल्तान, टाइगर, हमारे परिवार के भारत सलीम खान गाते हुए।'
The Sultan, Tiger, Bharat of our family . . Singing @luvsalimkhan pic.twitter.com/Hy0HeakztR
सोशल मीडिया पर एक बार फिर से सलमान खान का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। उनके तमाम फैंस और कई सोशल मीडिया यूजर्स इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। आपको बता दें कि इन दिनों सलमान खान सोशल मीडिया पर काफी आलोचना का सामना कर रहे हैं। दरअसल हाल ही में अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद कई लोग सलमान खान पर फिल्म इंडस्ट्री में भाई- भतीजावाद करने का आरोप लगा रहे हैं।
सलमान खान के अलावा अभिनेत्री आलिया भट्ट और निर्माता-निर्देशक करण जौहर भी भाई- भतीजावाद को लेकर सोशल मीडिया पर काफी आलोचना झेल रहे हैं। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद बॉलीवुड के कई सितारों ने कुछ लोगों पर इंडस्ट्री में भाई- भतीजावाद फैलाने का आरोप लगाया था। जब से सोशल मीडिया पर इन सितारों के खिलाफ आलोचना हो रही है।
पढ़ें: सुशांत सिंह राजपूत को उनके स्कूल ने दी श्रद्धांजलि, अभिनेता की सोशल मीडिया पर साझा की पुरानी तस्वीरें