सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'किसी का भाई, किसी की जान' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। इस ट्रेलर को ऑडियंस का काफी अच्छा रिस्पान्स मिला है। शाह रुख खान की फिल्म पठान के बाद अब लोगों को बॉलीवुड के भाईजान से काफी उम्मीदें हैं।
2 of 5
सलमान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
ईद पर रिलीज होने वाली इस एक्शन फिल्म को सलमान खान का प्रोडक्शन हाउस ही बना रहा है। बॉलीवुड के दबंग सलमान खान की फिल्म 'अंतिम' बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी। हालांकि, अब सलमान खान ने बातों ही बातों में अपनी चिंता जाहिर करते हुए कहा कि अगर ये फिल्म नहीं चली, तो इसका बिल उनपर फटेगा'।
3 of 5
सलमान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि बीती शाम अपनी फिल्म 'किसी का भाई, किसी की जान' का ट्रेलर रिलीज करते हुए सलमान खान काफी खुश मूड में नजर आए। इस दौरान फिल्म के डायरेक्टर फरहाद सामजी से जब सलमान खान से जुड़ा सवाल किया गया, तो उन्होंने एक्टर की तारीफ करते हुए कहा, 'सुपरस्टार शायद लोगों को मिल जाए साथ काम करने के लिए, लेकिन सलमान किस्मत वालों को ही मिलते हैं'।
4 of 5
सलमान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
इस बात का जवाब देते हुए सलमान खान ने कहा, 'अगर ये पिक्चर नहीं चली, तो पूरा बिल मेरे पर ही फटेगा। तब फरहाद कहेंगे- ये ही है वो आदमी जिसकी वजह से फिल्म नहीं चली। ऑरिजनल स्क्रिप्ट अभी भी मेरे पास है। सलमान का ये जवाब सुन वहां मौजूद लोग हंसने लगते है।
5 of 5
सलमान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
बात करे फिल्म की कहानी की तो अभिनेता सलमान खान की फिल्म कहानी है एक नॉर्थ इंडिया के शख्स की, जिसे साउथ इंडिया की लड़की से प्यार होता है। मूवी में जोरदार एक्शन और एंटरटेनमेंट का डोज है। फिल्म के ट्रेलर को शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। इसकी कास्ट में सलमान खान के अलावा राघव जुयाल, शहनाज गिल, जस्सी गिल, पलक तिवारी, सिद्धार्थ निगम, जगपति बाबू, वेंकटेश दग्गुबाती शामिल हैं। इसमें साउथ स्टार रामचरण ने कैमियो किया है।
यह भी पढ़ें: रिचर्ड गेरे किस मामले में शिल्पा शेट्टी को राहत, अदालत ने कहा- एक्ट्रेस इसमें भागीदार नहीं