{"_id":"609eb7728ebc3ee1c14e907d","slug":"salman-khan-radhe-creates-history-breaks-records-and-becomes-the-most-watched-film-on-day-1-with-4-2-million-views","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Radhe: Your Most Wanted Bhai: सलमान खान की फिल्म ने तोड़े रिकॉर्ड, एक दिन में 4.2 मिलियन व्यूज पाने वाली बनी फिल्म","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Radhe: Your Most Wanted Bhai: सलमान खान की फिल्म ने तोड़े रिकॉर्ड, एक दिन में 4.2 मिलियन व्यूज पाने वाली बनी फिल्म
Fri, 14 May 2021 11:16 PM IST
स्वाति सिंह
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: स्वाति सिंह
Updated Fri, 14 May 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म 'राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई' को अब तक 42 लाख से ज्यादा लोग ऑनलाइन देख चुके हैं। अभिनेता ने दर्शकों को फिल्म राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई के लिए आभार व्यक्त किया है। साथ ही सलमान खान ने सभी को ईद की बधाई भी दी है।
विज्ञापन
मालूम हो कि कोरोना के प्रकोप के चलते सलमान खान की फिल्म जी5 पर जी की पे-पर-व्यू सर्विस जी प्लेक्स और प्रमुख डीटीएच ऑपरेटर के साथ रिलीज की गई है। इसे बीते दिन अंतरराष्ट्रीय बाजार में थिएटर्स में रिलीज किया गया, जिसे दर्शकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है। विदेशों के सिनेमाघरों में फिल्म की सरहाना करने वाले उत्सुक फैंस से ले कर स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर बड़े पैमाने पर बुकिंग करने तक, सुपरस्टार के फैंस ने रिलीज के तुरंत बाद ही फिल्म देखना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
ऐसे में यह रिलीज के दिन सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्म बन गई। इसके साथ ही अधिक संख्या में लॉग-इन करने के कारण सर्वर डाउन हो गया था। कुल मिलाकर यह फिल्म ईद पर ब्लॉकबस्टर हिट साबित हुई है। यह एक दिन में सबसे अधिक 4.2 मिलियन व्यूज पाने वाली फिल्म बन गई है।
विज्ञापन
जी स्टूडियोज के सीईओ शारिक पटेल का कहना है, 'फिल्म ने दर्शकों का दिल जीत लिया है और इस अनूठी और पहले कभी नहीं देखी गई वितरण रणनीति के माध्यम से यह हाई-ऑन-एंटरटेनमेंट, सलमान खान की सर्वोत्कृष्ट फिल्म दर्शकों को अपने हिसाब से कही भी देखने का 'अवसर' देती है। अभूतपूर्व परिस्थितियों के साथ इनोवेटिव विकल्प बनाने की जिम्मेदारी आती है जो भविष्य के व्यापार मॉडल के लिए मार्ग प्रशस्त करेगा और जी इसमें सबसे आगे है।'
वहीं, सलमान खान ने ईद की बधाई देते हुए अपनी और दिशा पाटनी की एक फोटो साझा की है। उन्होंने लिखा, 'राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई' 4.2 मिलीयन व्यू। सलमान खान ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा था कि वह शायद इस फिल्म को थिएटर में भी रिलीज कर सकते हैं। जब कोरोना महामारी से परिस्थितियां सुधर जाएंगी।