कबीर खान की फिल्म 'एक था टाइगर' में आपने सलमान खान को कई बेहतरीन स्टंट करते देखा होगा। जिसमें वो बिल्डिंग से कूदते और ट्रेन पर चढ़ते नजर आते हैं। जोया और उनके बीच जो भी आता है, वो उसे अपने रास्ते से हटा देते हैं। इस साल के अंत में फिल्म का सीक्वल 'टाइगर जिंदा है' आ रही है।
अगर आप सोच रहे हैं कि इस फिल्म में भी सलमान आपको ऐसे ही कुछ खतरनाक स्टंट करते नजर आएंगे तो, ठहरिए। फिल्म के कुछ पोस्टर और स्टिल फोटो सामने आ चुके हैं। अब कुछ खबरों में खुलासा हुआ है कि फिल्म में सलमान हथियारों के साथ खतरनाक स्टंट करते नजर आएंगे।
फिल्म के ज्यादातर स्टंट 90 के दशक में आई हॉलीवुड फिल्मों की कॉपी नजर आते हैं। खासकर कुछ सीन ऐसे हैं जो 90 के दशक में आई 'रैम्बो' और 'कमांडो' से मिलते जुलते नजर आ रहे हैं। सूत्रों की माने तो फिल्म के डायरेक्टर अली, फिल्म को हॉलीवुड के स्टैंडर्ड का बनाना चाहते हैं।
पढ़ें: पाक एक्ट्रेस माहिरा के साथ स्मोक कर रहे थे रणबीर, अब रणवीर सिंह ने दिया ये बयान
बता दें कि फिल्म के एक्शन सीन को बेहतर बनाने के लिए मशहूर हॉलीवुड डायरेक्टर टॉम स्ट्रूथर्स को बुलाया गया है। टॉम स्ट्रूथर्स ने एक्स मेन, डार्क नाइट राइजेज जैसी हॉलीवुड फिल्मों में काम किया है।
गौरतलब है कि सलमान खान खुद सिलवेस्टर स्टैलोन के बड़े फैन हैं। इस फिल्म में उनके साथ कैटरीन कैट भी नजर एक्शन करती नजर आएंगी। फिल्म 'टाइगर जिंदा है' इस साल दिसंबर में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म का लोगों को बेसब्री से इंतजार है।
पढ़ें: एक और फिल्म की दीवानगी 'बाहुबली' जैसी, दंग कर देगा पोस्टर का साइज