बिग बॉस और फिल्मों से वक्त मिलते ही सलमान खान छुट्टियां मनाने निकल पड़े हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी आने वाली फिल्म की शूटिंग खत्म की है। बस फिर क्या था वो कुछ दिन के लिए आराम करने के मूड में दिखे। दबंग खान राजस्थान में जंगल सफारी करने पहुंचे हैं।
बॉडीगार्ड शेरा के साथ सफारी के लिए निकले सलमान खान, ऑनस्क्रीन मां ने साझा की तस्वीर
सलमान खान की ऑनस्क्रीन मां यानी अभिनेत्री बीना काक ने एक तस्वीर साझा की है। तस्वीर में सलमान खान और बॉडीगार्ड शेरा भी हैं। शेरा गाड़ी ड्राइव कर रहे हैं। जबकि बीना काक फ्रंट सीट पर हैं वहीं सलमान खान पीछे बैठे हैं। लुक्स की बात करें तो ग्रे टीशर्ट और क्लीव शेव में सलमान खान हैंडसम नजर आ रहे हैं।
View this post on Instagram
बता दें कि सलमान खान और बीना काक के बीच काफी अच्छे रिश्ते हैं। दोनों को कई मौकों पर साथ देखा गया है। बीना काक ने सलमान खान के साथ फिल्म मैंने प्यार क्यों किया और गॉड तुस्सी ग्रेट हो में काम किया है। इससे पहले भी बीना ने सलमान के साथ अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें साझा की हैं।
कागज को लेकर फंसे सलमान खान
जीवित मृतकों की लड़ाई लड़ने वाले लाल बिहारी ने फिल्म के निर्माता सलमान खान और निर्देशक सतीश कौशिक पर उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद में दीवानी न्यायालय में वाद दाखिल किया है। जिसमें उन्होंने फिल्म का नाम बिना उनकी अनुमति के बदलने समेत तमाम आरोप लगाए हैं। लालबिहारी के अनुसार निर्माता सलमान खान और निर्देशक सतीश कौशिक ने फिल्म का नाम ‘मैं जिंदा हूं’ रखने का वादा किया था, लेकिन फिल्म को ‘कागज’ नाम से रिलीज कर दिया गया।
ईद पर फैंस को तोहफा देंगे सलमान
सलमान खान की आने वाली फिल्म राधे योर मोस्ट वांटेड भाई है। जो इस साल ईद के मौके पर रिलीज होगी। फिल्म 2020 के ईद पर रिलीज होने वाली थी लेकिन कोरोना वायरस की वजह से इसे टाल दिया गया। सलमान के फैंस उनकी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसमें दिशा पाटनी, जैकी श्रॉफ और रणदीप हुड्डा भी अहम भूमिकाओं में हैं।