हिंदी सिनेमा के दबंग अभिनेता सलमान खान की बेहद करीबी दोस्त यूलिया वंतूर एक वेब शो को होस्ट करने जा रही हैं। लॉकडाउन के इस दौर में सलमान खान अपने फार्महाउस पर रहकर जहां एक और बैक टू बैक म्यूजिक वीडियो बना रहे हैं, वहीं यूलिया को एक प्रोडक्शन हाउस ने अपने एक शो को होस्ट करने का ऑफर दिया है।
2 of 5
सलमान खान, यूलिया वंतूर
- फोटो : सोशल मीडिया
यह एक चैट शो होगा जिसमें यूलिया हिंदी सिनेमा के ए-लिस्टर अभिनेताओं से बातचीत करके उनकी निजी जिंदगी के बारे में और उनके अब तक की सफलता के किस्से साझा करेंगी। खबरों के मुताबिक इस शो का हर एक एपिसोड अलग अलग हिंदी सिनेमा की हस्ती के नाम होगा।
3 of 5
सलमान खान और यूलिया वंतूर
- फोटो : सोशल मीडिया
किसी भी कलाकार से करीबी रूप से जुड़े लोग और उसके साथ काम कर चुके सहकर्मी उस कलाकार के बारे में कुछ दिलचस्प किस्से और कहानियां सुनाएंगे। इस शो के पहले सीजन में मेहमान बनकर आने वाले लोगों और कलाकारों की सूची फिलहाल प्रोडक्शन हाउस तैयार कर रहा है।
4 of 5
सलमान खान, यूलिया वंतूर
- फोटो : सोशल मीडिया
इस शो की शुरुआत सलमान खान से ही होगी। पूरी टीम सलमान खान के साथ इस शो को शुरू करने के लिए बेहद उत्साहित है। फिलहाल देश में कोरोना वायरस की वजह से सर्वव्यापी लॉकडाउन लागू है। इस वजह से सभी फिल्मों और टीवी धारावाहिकों की शूटिंग बंद हैं।
5 of 5
सलमान खान, यूलिया वंतूर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरों के अनुसार जून महीने के अंत तक देश में शूटिंग शुरू होने के आसार हैं लेकिन इस शो की शूटिंग इस साल के बाद ही शुरू होगी। अभी शो के नाम पर निर्णय लेना और आधिकारिक घोषणा होना बाकी है।
पढ़ें: इस खास वजह से ऋतिक रोशन ने रखा था 23 घंटे का उपवास, सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीर