सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्म भारत की शूटिंग जोरो शोरो से कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शूटिंग के दौरान कटरीना कैफ घायल हो गई हैं। बहरहाल इन सबके बीच फिल्म भारत को लेकर पड़ोसी देश पाकिस्तान से ऐसी खबर आई जिससे वहां उनके फैंस को निराशा हो सकती है।
2 of 5
salman khan
- फोटो : file photo
सलमान खान के फैंस ना केवल भारत में बल्कि पाकिस्तान में भी बहुत बड़ी संख्या में हैं। सलमान की जब भी कोई फिल्म रिलीज होती है फैंस बेसब्री से इंतजार करते हैं। भारत ईद के मौके पर 5 जून को रिलीज होनी है। इसी दिन पाकिस्तान के सुपरस्टार फवाद खान की फिल्म दि लीजेंड ऑफ मौला जट्ट भी बड़े पर्दे पर दस्तक देगी।
3 of 5
salman khan
- फोटो : file photo
दोनों फिल्मों के एक ही दिन रिलीज से पाकिस्तान डिस्ट्रीब्यूटर्स भी खुश थे कि सिनेमाघरों में इस दौरान भारी भीड़ उमड़ेगी लेकिन अब ऐसा नहीं होने जा रहा है। दरअसल पाकिस्तान मंत्रालय ने एक सर्कुलर जारी किया है जिसके बाद माना जा रहा है सलमान की फिल्म पाकिस्तान में ईद के मौके पर रिलीज नहीं हो पाएगी।
4 of 5
salman khan
- फोटो : file photo
सिनेब्लिट्ज की रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले साल मिनिस्ट्री ऑफ इन्फॉर्मेशन एंड ब्रॉडकास्टिंग ऑफ पाकिस्तान ने एक सर्कुलर जारी किया था जिसके मुताबिक कोई भी भारतीय फिल्म ईद से दो दिन पहले और त्योहार के दो हफ्ते बाद तक रिलीज नहीं होगी। ऐसा इसलिए किया गया है जिससे पाकिस्तानी फिल्मों को नुकसान ना उठाना पड़े क्योंकि भारतीय फिल्मों की वजह से बिजनेस पर काफी असर पड़ता है।
5 of 5
salman khan
- फोटो : file photo
गौरतलब है कि सलमान खान की रेस 3 पाकिस्तान में ईद के मौक पर रिलीज नहीं हो पाई थी और अब फिल्म भारत के साथ भी ऐसा होने जा रहा है। भारत में सलमान खान कटरीना कैफ के अलावा दिशा पाटनी, नोरा फतेही, सुनील ग्रोवर और तब्बू भी नजर आएंगे। इतना ही नहीं वरुण धवन भी एक छोटे से रोल में दिखाई देंगे। फिल्म का टीजर पहले ही रिलीज हो चुका है।