बॉलीवुड में गॉडफादर के नाम से भी मशहूर सलमान खान बहुत जल्द एक थ्रिलर फिल्म करने जा रहे हैं। फिल्म की कहानी छह अंडरडॉग को लेकर गढ़ी जाएगी। यह सभी एक खजाने की तलाश में निकलेंगे। इस फिल्म में वहीं, कलाकार नजर आएंगे जिसे खुद सलमान ने बॉलीवुड में लॉन्च किया है। इसमें उनके खास बॉडीगार्ड शेरा के बेटे टाइगर भी नजर आएंगे।
बताया जा रहा है कि इस फिल्म की कहानी हॉलीवुड फिल्म फास्ट एंड फ्यूरिस की याद दिलाएगी। क्योंकि इसके किरदार कुछ इस तरह के ही होंगे। हाल ही में चर्चा हुई थी कि सलमान बॉडीगार्ड शेरा के बेटे को भी बहुत जल्द बॉलीवुड में लॉन्च करने जा रहे हैं। खबर है कि सलमान की टीम टाइगर को ट्रेनिंग देने में भी जुटी हुई है।
ऐसे में टाइगर को कई फिल्म स्क्रिप्ट भी मिली हैं जिसे उन्होंने दबंग खान को सौंप दी है। अब सलमान उसी कहानी पर काम करेंगे जो टाइगर पर फिट बैठेगी। गौरतलब है कि बीते चार सालों में सलमान, आदित्य पंचोली के बेटे सूरज पंचोली, सुनील शेट्टी की बेटी आथिया शेट्टी, बहनोई आयुष शर्मा और वरीना हुसैन को लॉन्च कर चुके हैं।
इस शुक्रवार उनके प्रोडक्शन हाउस की फिल्म नोटबुक भी रिलीज हुई है जिसमें उन्होंने दो और नये कलाकरों को अभिनय के क्षेत्र में उतारा है। इसमें सलमान के दोस्त के बेटे जहीर इकबाल और अभिनेता मोहनिश बहल की बेटी प्रनूतन बहल का नाम शामिल है।
5 of 5
bharat film shooting
- फोटो : twitter
अगर सलमान खान के वर्क फ्रंट की बात करें तो बता दें कि इस साल ईद के मौके पर उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म भारत रिलीज होने जा रही है। फिल्म में उनके अपोजिट एक बार फिर कटरीना कैफ नजर आएंगी। फिल्म की शूटिंग भी पूरी हो चुकी है और इसकी जानकारी खुद सलमान खान ने सोशल मीडिया पर दी थी।