ऐश्वर्या राय बच्चन और सलमान खान को लेकर कई तरह की खबरें आप सुनते आए होंगे। एक समय पर उनके अफेयर के किस्से आम हो गए थे। उनकी जोड़ी को बॉलीवुड का सबसे खूबसूरत कपल कहा जाता था। लेकिन फिर ऐसा क्या हुआ जो ऐश्वर्या और सलमान का रिश्ता टूट गया। आज आपको बताते हैं इस खूबसूरत प्यार के अंत की दुख भरी कहानी।
2 of 8
सलमान और ऐश्वर्या
- फोटो : हम दिल दे चुके सनम
साल 1999 में ऐश्वर्या राय बच्चन और सलमान खान एक साथ संजय लीला भंसाली की फिल्म हम दिल दे चुके सनम की शूटिंग कर रहे थे। सेट पर ही दोनों एक दूसरे को दिल दे बैठे और यहीं से उनके प्यार का बीज पड़ा।
3 of 8
सलमान और ऐश्वर्या
- फोटो : हम दिल दे चुके सनम
सलमान के साथ अफेयर शुरू होते ही ऐश्वर्या खान परिवार के करीब आ गईं। सलमान के परिवार में जब भी कोई कार्यक्रम होता, ऐश्वर्या वहां जरूर जाती थीं। सलमान की बहन अर्पिता और अलवीरा के साथ ऐश्वर्या की खूब जमती थी। लेकिन ऐश्वर्या का परिवार इस बात के खिलाफ था।
4 of 8
सलमान और ऐश्वर्या
- फोटो : हम दिल दे चुके सनम
नवंबर 2001 में चश्मदीदों के मुताबिक, सलमान खान एक दिन ऐश्वर्या के अपार्टमेंट के बाहर पहुंचे और वहां दरवाजा खटखटाने लगे। वो अंदर आने की जिद्द करने लगे। कुछ लोगों ने बताया कि उन्होंने आत्महत्या की धमकी भी दी। सुबह तीन बजे तक ये ड्रामा चलता रहा और इसके बाद उन्हें अपार्टमेंट में अंदर आने दिया गया। उस वक्त सलमान के हाथों से खूब बह रहा था। सलमान चाहते थे कि ऐश्वर्या उसी वक्त शादी का वादा करें। लेकिन ऐश्वर्या यह फैसला जल्दबाजी में नहीं करना चाहती थीं।
5 of 8
सलमान और ऐश्वर्या
- फोटो : फाइल
एक इंटरव्यू में सलमान ने इस बारे में बात करते हुए कहा था, 'अगर आप नहीं लड़ेंगे, तो इसका मतलब है कि आप दोनों के बीच कोई प्यार नहीं है। मैं किसी बाहरी व्यक्ति के साथ नहीं लड़ूंगा। जब हम लड़ते हैं, तो यह सब हमारे प्यार के कारण होता है।'