फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   salim sulaiman on film rab ne bana di Jodi songs how to create with aditya chopra

आदित्य चोपड़ा ने बनाई इस सुपरहिट गाने की धुन, ‘रब ने बना दी जोड़ी’ की सालगिरह पर चौंकाने वाला खुलासा

Sat, 12 Dec 2020 09:26 AM IST
shrilata biswas अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: shrilata biswas Updated Sat, 12 Dec 2020 09:26 AM IST
विज्ञापन
salim sulaiman on film rab ne bana di Jodi songs how to create with aditya chopra
सलीम सुलेमान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

आदित्य चोपड़ा के निर्देशन में बनी शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा स्टारर फिल्म ‘रब ने बना दी जोड़ी’ हिंदी सिनेमा के इतिहास में एक धमाकेदार फिल्म रही है। इस रोमांटिक फिल्म ने एक ऐसे जोड़े की निजी पसंद का जश्न मनाया जो अलग-अलग हालात में पले-बढ़े और उनकी अचानक से शादी हो जाती है। फिल्म का संगीत अपने समय में चार्टबस्टर रहा। फिल्म में संगीत दिया था सलीम-सुलेमान मर्चेंट ने और फिल्म की 12वीं वर्षगांठ पर इस जोड़ी ने काफी चौंकाने वाला खुलासा किया है।

विज्ञापन


फिल्म ‘रब ने बना दी जोड़ी’ के संगीत को लेकर सुलेमान बताते हैं, “गानों की तयशुदा जगहों के साथ एक-एक बिंदु को स्पष्ट करते हुए यह फिल्म बड़े बेहतरीन तरीके से लिखी और सोची गई थी और फिल्म को लेकर दी गई हिदायत बड़ी सरल थी। म्यूजिक के जरिए शाहरुख के दोनों किरदारों, राज और सूरी को उनकी अलग-अलग पहचान देनी थी। सूरी का किरदार एक पारंपरिक पति का था जबकि राज शहरी हीरो है। म्यूजिक की मेलोडी इतनी सिंपल रखनी थी कि उनको सुनते ही आम से आम व्यक्ति भी गुनगुना सके और प्यार व सुकून महसूस कर सके। आदित्य चोपड़ा और उनकी सुपरहिट गानों से सजी बेहद कामयाब फिल्मों की विरासत से निकली इन हिदायत पर अमल करना कोई आसान काम नहीं था!”

विज्ञापन

बात को आगे बढ़ाते हुए सलीम कहते हैं, “‘रब ने बना दी जोड़ी’ का म्यूजिक कंपोज करना एक बहुत बड़ा मौका था। एक निर्माता के रूप में आदि के साथ हम ‘चक दे इंडिया’ और ‘आजा नचले’ के लिए काम कर चुके थे, लेकिन एक निर्देशक के रूप में आदि स्पेशल थे। हम इस एलबम को अपने लिए और दर्शकों के लिए सबसे यादगार बनाना चाहते थे, लेकिन इस सबसे बढ़कर मैं चाहता था कि म्यूजिक को फिल्म पर बखूबी जचना चाहिए।“

म्यूजिक एलबम की सबसे बड़ी यूएसपी के बारे में बात करते हुए सलीम कहते हैं, “इस म्यूजिक एलबम की सबसे बड़ी यूएसपी यह थी कि गानों को स्टोरी की अलग-अलग सिचुएशन के लिए बनाने के बावजूद वे सभी एक ही धागे से जुड़े हुए थे। वे एक जैसी दुनिया में ले जाते थे और किरदारों की पूरी झलक दिखलाते थे। हिस्ट्री और फिल्म के गाने में गोल्डन टेम्पल की अहमियत ने टाइटल सॉन्ग को एक भक्तिभाव और अमरता प्रदान कर दी।“

यह बात कम लोग ही जानते हैं कि ‘हौले हौले हो जाएगा प्यार’ के मुखड़े की धुन जाहिर तौर पर आदित्य चोपड़ा की थी। सुलेमान खुलासा करते हैं, “इस गाने के बोल दरअसल उस सीन से निकले थे, जिसे आदि ने लिखा था और उस सीन का आखिरी डायलॉग था- ‘तानी पार्टनर, हौले हौले हो जाएगा प्यार’। आदि इन बोलों को एक कच्ची-पक्की धुन में गुनगुनाया करते थे जो हमें उस रूप में भी अच्छी लगी। तो हमने जयदीप साहनी के साथ मिलकर इसे आगे डेवलप करने का फैसला किया। हमने मेलोडी को ज्यादा से ज्यादा सिंपल रखने की कोशिश की थी।“
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed