अगर आपको लगता है कि बीते दशकों की हिट अभिनेत्रियों का जमाना सिर्फ ओटीटी पर ही लौट आया है तो जरा ठहरिए। लीक से हटकर फिल्में और संगीत बनाने के उस्ताद निर्माता विनोद भानुशाली ने अपने यूट्यूब चैनल पर अपनी कंपनी ‘हिट्ज म्यूजिक’ का जो नया गाना बुधवार को लॉन्च किया है, वह आपको बेचैन कर देगा। मोहक, मादक और अपने सबसे मतवाले रूप में इस गाने में दिख रहीं चित्रांगदा सिंह को देखकर आपको एक पल को भी नहीं लगेगा कि ये अभिनेत्री अब 45 साल की हो गई हैं। रिलीज होते ही ये गाना इंटरनेट पर वायरल हो गया है और इसे हर तरफ खूब तारीफें भी मिल रही हैं।
2 of 5
चित्रांगदा सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
ऋषभ चौहान और असीस कौर के गाए इस गाने को नाम मिला है, ‘सैंया’। अपने नाम के मुताबिक ही इस गाने का वीडियो भी तैयार किया गया है। गाने में चित्रांगदा सिंह बेहद ही खूबसूरत और कातिलाना अवतार में नजर रही हैं। चित्रांगदा का जो किरदार इस गाने के लिए गढ़ा गया है वह उनके अब तक के सारे किरदारों में अनोखा है। वह इस गाने में कभी हुस्न के जलवे बिखेरती दिखती हैं तो कभी कुदरत के करिश्मों के साथ अपना करिश्मा घोलती नजर आती हैं।
3 of 5
चित्रांगदा सिंह एक्ट्रेस
- फोटो : अमर उजाला
असीस कौर द्वारा स्वरबद्ध किए गए इस गाने को रईस जैन और सैम ने कंपोज किया है। रईस और विक्की नागर ने इस गाने के बोल लिखे हैं। इस गाने के म्यूजिक वीडियो में चित्रांगदा के साथ ऋषभ चौहान भी नजर आ रहे हैं। आप को बता दें कि पहली बार चित्रांगदा को ऐसे अवतार में देखा गया है। इस गाने का बैकड्रॉप डार्क और गोथिक रखा गया, ताकि यह गाना और भी बेहरीन रूप से निखर कर सामने आए।
4 of 5
चित्रांगदा सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
इस बारे में हिट्ज म्यूजिक के विनोद भानुशाली कहते हैं, " हिट्ज म्यूजिक में हम अपने सिंगल्स के माध्यम से विभिन्न प्रकार के धुनों को सामने लाना चाहते हैं। 'सैयां' गाने का साउंड और विजुअल बहुत ही अलग है। गाने की धुन से लेकर म्यूजिक वीडियो तक सब कुछ उनके लिए विशेष तरीके से तैयार किया गया है और ये भी इस गाने को एक स्तर ऊपर ले गई हैं। असीस कौर की जादुई आवाज ने इस गाने को बेहतरीन बना दिया है।"
5 of 5
चित्रांगदा सिंह एक्ट्रेस
- फोटो : अमर उजाला
वहीं चित्रांगदा सिंह कहती हैं," जब 'सैंया' मैंने पहली बार सुना तो यह मेरे दिमाग में ही रह गया, इसकी बीट्स बहुत ही आकर्षक हैं। असीस कौर की आवाज ने इसे और भी रोचक बना दिया है। इस गाने की वाइब बहुत ही बेहतरीन है। यह निश्चित रूप से एक ऐसा ट्रैक है जिसमें ट्रेंड होने की क्षमता है, और हमने इस म्यूजिक वीडियो के साथ कुछ यूनिक करने का प्रयास किया है।"