करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) और सैफ अली खान (Saif Ali Khan) अपने छोटे बेटे के नाम को लेकर बीते पांच महीनों से चर्चाओं में बने हुए हैं। अभी तक तैमूर अली खान (Tamiur Ali Khan) के छोटे भाई के नाम को लेकर काफी अटकलें लगाई जा रही थीं लेकिन अब पहली बार इस नन्हें नवाब का नाम सामने आया है। करीना कपूर ने 21 फरवरी, 2021 को अपने छोटे बेटे को जन्म दिया था। खान और कपूर परिवार ने पहले दिन से बच्चे के नाम को लेकर चुप्पी साध रखी है। यहां तक कि करीना के छोटे बेटे की झलक भी मीडिया में सामने नहीं आई है जबकि तैमूर के जन्म के एक हफ्ते बाद ही उनका नाम सामने आ गया था। अब एक लंबे समय के बाद उनके छोटे बेटे के नाम को लेकर पहली जानकारी सामने आई है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सैफ अली खान अपने छोटे बेटे को फिल्हाल 'जेह' (Jeh) नाम से पुकारते हैं। यह उनके बेटे का निकनेम है और प्यार से सभी उन्हें इसी नाम से बुलाते हैं। बता दें, आधिकारिक तौर पर अभी तक नन्हें नवाब का नामकरण नहीं हुआ है। दोनों परिवारों के बीच अभी भी बच्चे के नाम को लेकर चर्चा हो रही है।
2 of 5
करीना कपूर, सैफ अली खान, तैमूर
- फोटो : सोशल मीडिया
अटकलें यह भी लगाई जा रही हैं कि सैफ अपने सबसे छोटे बेटे का नाम अपना पिता मंसूर अली खान पटौदी के नाम पर भी रख सकते हैं। बहरहाल, फिलहाल नन्हे नवाब का निकनेम 'जेह' सामने आ गया है। ऐसे में अब इंतजार है कि खान और कपूर परिवार जल्द ही बच्चे के आधिकारिक नाम की भी घोषणा करेंगे। बता दें, जेह के नाम का अर्थ है, 'टू कम, टू ब्रिंग'। वहीं तैनूर के नाम का मतलब फौलादी या बहादुर है।
3 of 5
करीना कपूर खान, तैमूर अली खान और बेबी बॉय
- फोटो : Instagram
हाल ही में करीना कपूर ने एक तस्वीर साझा की थी जिसके बाद वह चर्चा में आ गई थीं। तस्वीर के साथ करीना ने लिखा, 'कुछ दिलचस्प चीज पर काम कर रहे हैं लेकिन ये वो नहीं है जो आप सोच रहे हैं'। उनकी इस तस्वीर पर फैंस ने जमकर प्रतिक्रिया दी थी। एक यूजर ने लिखा- क्या आप फिर से मां बनने वाली हैं, इतनी जल्दी कैसे? वहीं एक ने लिखा-अभी फिर से? हालांकि जैसा सभी सोच रहे हैं वैसा कुछ भी नहीं हैं। करीना फिर से मां नहीं बनने वाली हैं।
4 of 5
तैमूर अली खान फैन क्लब
- फोटो : Instagram
हाल ही में तैमूर अली खान फैनक्लब की तरफ से करीना और तैमूर की एक तस्वीर साझा की गई थी जिसमें दोनों मां बेटे बहुत क्यूट नजर आए थे। इस तस्वीर में तैमूर अली खान लेटे हैं और अपनी मां करीना कपूर खान के गले से चिपके हुए नजर आ रहे हैं। करीना भी अपने बेटे को पूरा दुलार कर रही हैं। मां और बेटे के अटूट बंधन को दर्शाती इस तस्वीर को प्रशंसकों ने काफी पसंद किया था।
5 of 5
करीना कपूर, सैफ अली खान, तैमूर
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें, 20 दिसंबर, 2016 को सैफ और करीना पहले बच्चे तैमूर अली खान के पैरेंट्स बने थे। तैमूर को घर में प्यार से 'टिम' (Tim) कहकर बुलाते हैं। इसी साल 21 फरवरी को उनके दूसरे बेटे का जन्म हुआ। छोटे बेटे के जन्म के साथ ही यह कपल अपने नए और बड़े घर में भी शिफ्ट हुआ। यह नया घर उनके पुराने बंगले के पास ही है।