सैफ अली खान और करीना कपूर 6 साल पहले आज ही के दिन शादी के बंधन में बंध गए थे । साल 2012 में करीना ने अपने से 10 साल बड़े और दो बच्चों के पिता सैफ से पहले कोर्ट मैरिज की फिर रिसेप्शन पार्टी दी थी । सैफ और करीना की शादी को देखकर लगा था कि इस कपल को उनका प्यार बड़ी आसानी से मिल गया लेकिन ऐसा नहीं है ।
जी हां, करीना और सैफ दोनों को हर प्रेमी जोड़े की तरह बहुत इम्तेहां देने पड़े थे। करीना ने वोग इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में खुद इस बात का खुलासा किया था। उन्होंने बताया था कि सैफ से शादी करने के लिए उन्होंने घर से भागने का प्लान बना लिया था ।
करीना ने कहा था, 'हम अपनी प्राइवेसी को लेकर बहुत ज्यादा परेशान हो गए थे। इतना ही नहीं हमने अपनी फैमिली को धमकी तक दे दी थी कि अगर हमारी शादी मीडिया का सर्कस बनी तो हम घर से भाग जाएंगे। करीना के कहा था कि हर कोई हमारे बारे में छोटी-छोटी खबर भी जानना चाहता था।
'हमने कोर्ट मैरिज की और छत पर आकर मीडिया को संबोधित किया।' शादी से पहले करीना और सैफ लिव-इन में रहे । फिर 5 साल के रिलेशनशिप के बाद शादी के बंधन में बंधे थे। करीना ने शादी से पहले सैफ के सामने एक शर्त भी रखी थी । इस बात की जानकारी भी करीना ने एक इंटरव्यू में दी थी ।
5 of 7
करीना कपूर और सैफ अली खान
उन्होंने कहा, 'मैंने सैफ को अपना लाइफ पार्टनर इसलिए चुना था क्योंकि मैं एक सेल्फ डिपेंडेंट वुमन की तरह रहना चाहती थी। मैं शादी के बाद भी काम करना चाहती थी। और सैफ ने मेरी ये बात मानी थी।' बता दें सैफ से शादी से पहले करीना, शाहिद कपूर को डेट करती थीं ।