फेस्टिव सीजन की शुरुआत हो चुकी है। पहले क्रिसमस और फिर न्यू ईयर पार्टी में पूरी दुनिया जमकर झूमने वाली है। 25 दिसंबर को पूरी दुनिया समेत हमारे देश में भी क्रिसमस मनाया गया। जिसमें एक्ट्रेस सागरिका घाटगे और टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज रहे जहीर खान ने भी जमकर एन्जॉय किया।
सागरिका घाटगे ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से पार्टी की तस्वीरें शेयर की। इन तस्वीरों में उनके हसबैंड जहीर खान और उनके देवर यानी टीम इंडिया के खिलाड़ी युवराज सिंह, आशीष नेहरा साफ-साफ पहचाने जा सकते हैं।
ये पार्टी कहां हो रही है इसके बारे में कोई जानकारी उन फोटोज से नहीं मिल पा रही है। मगर धमाल जमकर हुआ है ये इस पार्टी एनिमल गैंग के चेहरे की चमक बता रही है।
इन तस्वीरों में क्रिकेट प्रेजेंटेटर जतिन सप्रू और फिल्म एक्टर आशीष चौधरी भी पार्टी में मस्ती करते नजर आ रहे हैं।
हाल ही में एक्ट्रेस सागरिका घाटगे और टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज रहे जहीर खान हनीमून से वापस लौटे हैं। हनीमून से आने के बाद अब दोनों की नई जिंदगी की शुरुआत हो चुकी है। हनीमून से लौटने के बाद दोनों एक ज्वेलरी ब्रांड को प्रमोट करते भी नजर आए थे।