दीपिका और रणवीर की शादी की चर्चा इन दिनों हर जगह हो रही है। चर्चा हो भी क्यों न शादी बॉलीवुड की सबसे हॉट जोड़ी की जो हुई है। बॉलीवुड की सबसे प्यारी जोड़ी दीपवीर ने हाल ही में 6 साल एक-दूसरे को डेट करने के बाद शादी कर ली है।
2 of 7
Ranveer-Deepika wedding
- फोटो : social media
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही दोनों की शादी की तस्वीरेंं भी लोगों को काफी पसंद आ रही हैं। इंस्टाग्राम पर दोनों की तस्वीरों के अब तक 50 लाख से ज्यादा लाइक्स हो चुके हैं। तस्वीर में सबसे ज्यादा चर्चा दीपिका के लहंगे की है। साढ़ें आठ लाख का यह लहंगा डिजाइनर सब्ससाची मुखर्जी ने डिजाइन किया है।
3 of 7
Deepika Padukone and Ranveer Singh
- फोटो : twitter
बता दें कि दीपवीर ने अपने खास दिन के लिए सब्यसाची के डिजाइन किए हुए परिधानों को चुना था। दीपिका सब्यसाची के कपड़ों को बहुत ज्यादा पसंद करती हैं। कई बार इंटरव्यू में वह कह चुकी हैं कि, वह अपनी शादी में सब्यसाची के डिजाइन किए हुए कपड़े ही पहनेंगी। दरअसल, दीपिका ही नहीं बल्कि बॉलीवुड की कई सारी एक्ट्रेसेस भी अपनी शादी में सब्यसाची की डिजाइन की हुई ड्रेस पहन चुकी हैं।
इससे पहले 2017 की सबसे शानदार जोड़ी रही अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की तस्वीरों ने इंटरनेट पर सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। वहीं शादी के समय अनुष्का के लहंगे की सबसे ज्यादा चर्चा हुई थी। अनुष्का ने अपनी शादी के हर फंक्शन में सब्यसाची के डिजाइन किए हुए कपड़े पहने थे।
इस लिस्ट में अगला नाम है बिपाशा का। बिपाशा ने करन सिंह ग्रोवर के साथ शादी की है। वह शादी में वह बिल्कुल एक बंगाली दुल्हन लग रही थीं। वहीं बिपाशा ने भी सब्यसाची के डिजाइन किए हुए कपड़े पहने थे।