{"_id":"5cfdc278bdec22072f0a18c5","slug":"sa-re-ga-ma-pa-little-champs-grand-finale-won-sugandha-date","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'सारेगामापा लिटिल चैंप्स' की विनर बनीं ये कंटेस्टेंट, अब दीपिका-आलिया के लिए गाने की है ख्वाहिश","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
'सारेगामापा लिटिल चैंप्स' की विनर बनीं ये कंटेस्टेंट, अब दीपिका-आलिया के लिए गाने की है ख्वाहिश
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Mon, 10 Jun 2019 11:24 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
sugandha date
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सिंगिंग रियलिटी शो सारेगामापा लिटिल चैंप्स का ग्रैंड फिनाले रविवार रात को प्रसारित हुआ। अंतिम 5 में आयुष केसी, मोहम्मद फैज, अनुष्का पात्रा, प्रीतम आचार्य और आस्था दास का नाम शामिल रहा। इन सबको पीछे छोड़ते हुए नागपुर की सुगंधा दाते खिताब अपने नाम करने में कामयाब रहीं।
2 of 5
sugandha date
- फोटो : social media
सुगंधा को जीत के रूप में 5 लाख और एक ट्रॉफी दी गई। सुगंधा ना केवल जजों की पहली पसंद बनीं बल्कि दर्शकों ने भी उनकी परफॉर्मेंस को खूब सराहा। पूरे सीजन के दौरान सुगंधा लगातार बेहतरीन परफॉर्मर बनी रहीं। उनकी मेहनत का ही नतीजा रहा कि वो ट्रॉफी जीतने में कामयाब हुईं।
3 of 5
sugandha date
- फोटो : social media
जीत के बाद सुगंधा ने कहा कि 'सारेगामापा लिटिल चैंप्स मेरे लिए सीखने का एक शानदार मौका था। मैं बहुत खुशनसीब हूं कि मुझे संगीत सिखाने वाले ऐसे गुरु और मेंटॉर मिले। सभी जजों ने हमेशा मुझे प्रेरित किया और संगीत की मेरी इस यात्रा को आगे बढ़ाने में मदद की। मैं बहुत खुश हूं कि मुझे इस तरह का मौका मिला जहां लोगों ने मेरा टैलेंट देखा।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
sungadha date
- फोटो : social media
सुगंधा ने आगे कहा कि 'ज्यूरी मेंबर के अलावा कंटेस्टेंट के साथ मेरी बहुत अच्छी बॉन्डिंग है। अब मैं आगे देख रही हूं कि संगीत की इस यात्रा को कैसे बढ़ाया जाए। मुझे हमेशा सारेगामापा लिटिल चैंप्स की पूरी टीम पर गर्व रहेगा। यह अनुभव अद्भुत था।'
विज्ञापन
5 of 5
sugandha date
- फोटो : social media
सुगंधा के पेरेंट्स नागपुर से हैं लेकिन बेटी के लिए वो पिछले 5 साल से मुंबई में रह रहे हैं। 5 साल पहले जब सुगंधा ने इंडियन आइडल जूनियर में हिस्सा लिया था तो उस वक्त वो टॉप 5 तक पहुंच पाई थीं। उसके बाद उनके पेरेंट्स बेटी के करियर के लिए मुंबई शिफ्ट हो गए। सुगंधा 6 साल की उम्र से गाना गा रही हैं। अब सुगंधा एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण, आलिया भट्ट और प्रियंका चोपड़ा के लिए गाना चाहती हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।