टेलीविजन क्वीन एकता कपूर (Ekta Kapoor) ने हर बार की तरह इस बार भी अपना बर्थडे धूमधाम से मनाया। एकता के 44वें जन्मदिन पर टीवी इंडस्ट्री के सभी स्टार्स पहुंचे। एकता का बर्थडे वैसे तो 7 जून को होता है लेकिन अपने बिजी शिड्यूल की वजह से उन्होंने एक दिन बाद खास दिन का जश्न मनाया। सोशल मीडिया पर एकता कपूर की इस पार्टी की तस्वीरें वायरल हो रही हैं जिसमें टीवी के चर्चित चेहरे नजर आ रहे हैं।
एकता कपूर की बर्थडे पार्टी में जमीं पर उतरे सितारे, तस्वीरों में देखिए कौन पहुंचा कैसे
एकता की इस पार्टी में पार्थ सामथान (Parth Samthaan) और एरिका फर्नांडिस (Erica Fernandes) एक साथ पहुंचे। इस मौके पर दोनों ने मैचिंग आउटफिट पहनीं। पार्थ ने डेनिम जींस पहनी थी तो वहीं एरिका ने भी उससे मैच करता हुआ गाउन पहना। यह दोनों इस वक्त एकता कपूर के 'कसौटी जिंदगी के 2' सीरियल में नजर आ रहे हैं। दोनों की केमिस्ट्री काफी पसंद की जा रही हैं। यहां तक कि दोनों के अफेयर की खबरें भी आ रही हैं।
पार्थ और एरिका के अलावा एकता कपूर (Ekta Kapoor) की करीबी दोस्त अनीता हसनंदानी भी अपने पति रोहित के साथ पार्टी में पहुंचीं। अनीता ने काले रंग की ड्रेस पहनी हुई थीं जिसमें वह बहुत सुंदर लग रही थीं। इसके अलावा 'ये है मोहब्बतें' सीरियल के करण पटेल भी अपनी पत्नी अनीता भार्गवा के साथ पहुंचे। इसके अलावा उर्वशी ढोलकिया अपनी दोस्त के साथ इस पार्टी में दिखीं।
इसके अलावा साक्षी तंवर, करण सिंह ग्रोवर, मोना सिंह, गौरव गेरा और करिश्मा तन्ना भी नजर आईं। एकता की इस पार्टी में बॉलीवुड की कई दिग्गज हस्तियां भी पहुंचीं। इनमें करण जौहर, फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा, माही गिल , संजय कपूर , चंकी पांडे, सिद्धार्थ मल्होत्रा, नुसरत भरूचा भी नजर आईं। एकता कपूर के जन्मदिन पर उनकी करीबी दोस्त और मोदी सरकार की मंत्री स्मृति ईरानी ने भी एक खास नोट एकता के जन्मदिन लिखा था।
स्मृति ने लिखा- 'तुमने अपनी हंसी से हम लोगों की जिंदगी रौशन कर दी। तुम्हारी शक्ति ने हमेशा जिंदगी के सफर को आसान बनाया। तुम्हारा ही यह विश्वास है कि समय सब घावों को भर देगा। ईरानी परिवार में तुम्हारे बारे में कहने के लिए कई शब्द हैं लेकिन कोई भी शब्द तुम्हारे व्यक्तित्व को बयां करने के लिए मेरा पास नहीं है। जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं एकता, रॉकस्टार मासी, एंकर और दोस्त।'
A post shared by Smriti Irani (@smritiiraniofficial) on