बिग बॉस 14 का ताज जीतने के बाद रुबीना दिलैक अपने परिवार और करीबी दोस्तों के साथ समय बिता रही हैं। आजकल आए दिन उनके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इसी बीच खुद रुबीना ने अभिनव से अपने रिश्ते को लेकर खुलकर बातें की हैं। दरअसल, कुछ दिनों पहले अभिनव शुक्ला से जब तलाक की नौबत आने का कारण पूठा गया तो उनका कहना था कि ये असल में इसलिए शुरू हुआ था क्योंकि वो रुबीना के लिए कॉफी लाना भूल गए थे।
2 of 5
रुबीना दिलैक, अभिनव शुक्ला
- फोटो : instagram/rubinadilaik16
वहीं अब रुबीना ने अभिनव के इस दावे पर कहा, 'ये इंटरव्यू खत्म होने के बाद, मैं उसे मुक्का मारूंगी और बोलूंगी कि ये क्या है?' रुबीना ने कहा कि हजारों में कई उदाहरण हैं, जो उसने अपनी सुविधा के मुताबिक कहे हैं। हम दोनों ही मजबूत व्यक्तित्व वाले इंसान हैं, जैसा कि हमारे समय में कहते हैं एल्फा मेल और एल्फा फीमेल'।
3 of 5
रुबीना दिलैक-अभिनव शुक्ला
- फोटो : इंस्टाग्राम
साथ ही रुबीना ने आगे कहा, 'मेरे माता-पिता हालातों के बारे में जानते थे लेकिन अभिनव के पेरेंट्स को नहीं पता था क्योंकि उनकी मां कीमोथैरेपी से गुजर रही हैं, ऐसे में उन्हें स्ट्रेस देना ठीक नहीं था।' रुबीना ने बताया कि उन्हें बिग बॉस पर अपनी शादी के बारे में बातें साझा करने का कोई अफसोस नहीं है। क्योंकि अब अभिनव और वो पहले से और भी ज्यादा मजबूत हैं। अभिनव ने तो उन्हें दूसरी बार शादी के लिए प्रपोज भी कर दिया है।
4 of 5
रुबीना दिलैक, अभिनव शुक्ला
- फोटो : Insatagram- @colorstv
बता दें कि बिग बॉस में रुबीना दिलैक और उनके पति अभिनव शुक्ला अपनी शादीशुदा जिंदगी को लेकर खूब सुर्खियों में थे। इस शो पर एक टास्क के दौरान रुबीना ने खुलासा किया था कि दोनों का तलाक होने वाला था लेकिन उन्होंने बिग बॉस में आकर अपनी शादी को दूसरा मौका दिया।
5 of 5
रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि रुबीना और अभिनव की पहली मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के घर पर हुई थी। अभिनव ने एक इंटरव्यू में बताया था कि, 'जब मैंने पहली बार रुबीना को देखा था तो उन्होंने खूबसूरत साड़ी पहनी हुई थी। हम एक दूसरे को लगभग डेढ़ साल से जानते थे। हम दोनों के साथ होने का सबसे बड़ा कारण ये था कि हमारी सोच बहुत मिलती हैं। हमें घूमना पसंद हैं और हम दोनों ही फिटनेस फ्रीक हैं'।