एसएस राजामौली की फिल्म 'आरआरआर' ने रिलीज होते ही देश में भर में जबरदस्त प्रदर्शन किया था। बड़े पर्दे पर कमाल दिखाने के बाद फिल्म को ओटीटी प्लेटफार्म नेटफ्लिक्स पर भी स्ट्रीम किया गया था। भारतीय दर्शकों के तो यह फिल्म काफी पसंद आई ही इसके अलावा विदेशी लोगों को द्वारा भी इसको खूब सराहा गया। यहां तक की इस बात की भी चर्चाएं थीं कि फिल्म ऑस्कर में नामित हो सकती है। फिलहाल इन सबके बीच ये फिल्म अब ओटीटी पर भी धमाल मचा रही है और अब तक का सबसे नवीनतम रिकॉर्ड कायम कर चुकी है।
RRR New Record: बॉक्स ऑफिस के बाद अब ओटीटी पर भी जलवा बिखेर रही राजामौली की 'आरआरआर', बनाया यह नया रिकॉर्ड
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शशि सिंह
Updated Wed, 24 Aug 2022 03:19 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन