फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Salman Khan Attend Veer Pahariya and Sajid Nadiadwala Niece Aafiya Sayed film Prem Keetanu Screening in mumbai

प्रेम कीटाणु स्क्रीनिंग: स्वैग के साथ पहुंचे सलमान; जबरा फैन ने की ऐसी हरकत की सिक्योरिटी को लेना पड़ा एक्शन

Fri, 02 Oct 2026 08:16 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 02 Oct 2026 08:16 AM IST
सार

Prem Keetanu Screening: फिल्म 'प्रेम कीटाणु' की बीते दिन मुंबई में स्क्रीनिंग रखी गई। यहां सलमान खान भी पहुंचे। यह फिल्म आज शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है।

विज्ञापन
Salman Khan Attend Veer Pahariya and Sajid Nadiadwala Niece Aafiya Sayed film Prem Keetanu Screening in mumbai
प्रेम कीटाणु स्क्रीनिंग - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

वीर पहाड़िया, आफिया सैयद और अपारशक्ति खुराना अभिनीत ‘प्रेम कीटाणु’ आज 2 अक्तूबर को रिलीज हो रही है। बीती रात मुंबई में फिल्म की स्क्रीनिंग रखी गई जहां, कई सेलेब्स शामिल हुए। सलमान खान ने भी स्वैग के साथ इवेंट में शिरकत की। इस दौरान एक जबरा फैन इस अंदाज में भाईजान के पास पहुंचा कि सिक्योरिटी को एक्शन लेना पड़ा।

विज्ञापन

Salman Khan Attend Veer Pahariya and Sajid Nadiadwala Niece Aafiya Sayed film Prem Keetanu Screening in mumbai
प्रेम कीटाणु की स्क्रीनिंग में सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम

आफिया और वीर को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान
फिल्म 'प्रेम कीटाणु' के जरिए आफिया सैयद बॉलीवुड डेब्यू कर रही हैं। वे फिल्म निर्माता साजिद नाडियाडवाला की भांजी हैं। साजिद नाडियाडवाला भी स्क्रीनिंग में पहुंचे और उनके साथ सलमान खान भी आफिया और वीर पहाड़िया को सपोर्ट करने पहुंचे। स्क्रीनिंग में भाईजान का दबंग अंदाज देखने को मिला। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Salman Khan Attend Veer Pahariya and Sajid Nadiadwala Niece Aafiya Sayed film Prem Keetanu Screening in mumbai
प्रेम कीटाणु स्क्रीनिंग - फोटो : इंस्टाग्राम

सारा तेंदुलकर ने लूटी लाइमलाइट
स्क्रीनिंग में सलमान खान डैशिंग लुक में दिखे। वे व्हाइट जींस और स्काई ब्लू शर्ट में नजर आए। सलमान के अलावा सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर भी 'प्रेम कीटाणु' की स्क्रीनिंग में पहुंचीं। अपने खूबसूरत अंदाज से उन्होंने लाइमलाइट लूट ली। उनके अलावा जैकलीन फर्नांडिस भी नजर आईं।

विज्ञापन

Salman Khan Attend Veer Pahariya and Sajid Nadiadwala Niece Aafiya Sayed film Prem Keetanu Screening in mumbai
सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम

शख्स ने की ऐसी हरकत
सलमान खान जहां हों, वहां लोगों की भीड़ खुद जुट जाती है। लोग उनकी एक झलक को बेताब रहते हैं। बीती रात भी ऐसा ही हुआ। इवेंट के बाहर सलमान खान कुछ लोगों से मिलते दिखे। इसी दौरान एक जबरा फैन अचानक आया और सलमान खान से गले लगने की कोशिश करने लगा। सलमान खान भी शख्स का यह तरीका देख थोड़ा असहज हुए। मगर, सिक्योरिटी ने तुरंत एक्शन लिया और शख्स को दूर हटाया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Voompla (@voompla)



ओरी ने की शिरकत, गुनीत बांगा भी आईं

बी-टाउन का कोई इवेंट हो और ओरी वहां न जाएं? ऐसा कम ही होता है। 'प्रेम कीटाणु' की स्क्रीनिंग में भी ओरी को देखा गया। ओरी यूं भी वीर पहाड़िया और शिखर पहाड़िया के अच्छे दोस्त हैं। ऐसे में वीर की फिल्म देखने वे भी पहुंचे। इसके अलावा चाइल्ड सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर गुनीत बंगा भी नजर आईं। 



फिल्म निर्माता करण जौहर भी 'प्रेम कीटाणु' की स्क्रीनिंग में शामिल हुए। उन्होंने वीर पाहड़िया और आफिया के साथ पोज दिए। 



उर्फी जावेद और जैकलीन फर्नांडिस ने भी अपने अंदाज से इवेंट में चार चांद लगा दिए। बता दें कि फिल्म 'प्रेम कीटाणु' रोमांस, दोस्ती, कॉलेज लाइफ और रिश्तों की थीम पर बनी फिल्म है।


अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को भी स्क्रीनिंग में देखा गया। बता दें कि फिल्म 'प्रेम कीटाणु' का निर्देशन अपूर्व सिंह कार्की ने किया है।



सिंगर हिमेश रेशमिया अपनी पत्नी के साथ 'प्रेम कीटाणु' के प्रीमियर में पहुंचे। बता दें कि वीर पहाड़िया की इस फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर टक्कर अजय देवगन की 'दृश्यम 3' से है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed